लाइफस्टाइल

भारत-पाक का Food War! चिकन मंचुरियन को लेकर दोनों मुल्कों में छिड़ा विवाद, चीन ने लिया भारत का पक्ष तो अमेरिका हुआ पाक के साथ

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 29, 2023, 02:38 PM IST

India-Pak Chicken Manchurian Fight: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर विवाद चलता रहता है। इन दिनों भारत-पाक का चिकन मंचुरियन पर चल रहा फूड वॉर खूब वायरल हो रहा है। दोनों देशों के सोशल मीडिया युजर्स इस बात को लेकर लड़ रहे हैं कि, आखिर चिकन मंचुरियन पहली बार किस देश ने बनाया था।

Image

Chicken Manchurian

India-Pak Chicken Manchurian Fight: इंडिया और पाकिस्तान के बीच की लड़ाईयां दुनिया भर में काफी मशहूर है। अब चाहे लड़ाई सरहद की हो, क्रिकेट की या खाने की दोनों देश के लोगों के बीच आग पकड़ ही लेती है। हाल ही में भारत-पाक के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ऐसी जंग देसी वर्जन वाले चाइनीज चिकन मंचूरियन को लेकर छिड़ी हुई है। दोनों देशों के लोगों का दावा है कि, चिकन मंचूरियन का जन्म उनके देश में हुआ है। वहीं भारतीय को कहना है कि, चिकन मंचूरियन को पाकिस्तानी डिश बताने वाली बात बिल्कुल अस्वीकार्य है। और चिकन मंचूरियन को जल्द से जल्द एक हिंदी चीनी डिश करार कर देना चाहिए।

कैसे शुरु हुआ भारत-पाक का ये Food War

भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच चिकन मंचूरियन को लेकर जंग तब छिड़ी थी, जब न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में चिकन मंचूरियन को पाकिस्तान और चीन के ज़ायके से मिलकर बनी एक डिश घोषित कर दिया गया था। अमेरिकी अखबार की खबर को लिखने वाली पाकिस्तानी लेखिका ज़ैनब शाह का दावा था कि नब्बे के दशक में लाहौर के एक रेस्टोरेंट 'सन क्वांग' में चिकन मंचूरियन जैसी कोई डिश पहली बार बनाई गई थी। और पाकिस्तान में मिलने वाला चिकन मंचूरियन दुनिया में सबसे ज्यादा लजीज है, तथा इस बात पर पाकिस्तान के चीनीयों की भी पूरी सहमती है।

बस फिर होना क्या था, ट्विटर पर इस लेख का हवाला देते हुए भारत और पाक के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शाब्दिक जंग छिड़ गई। चिकन मंचूरियन फाइट पर भारतीयों का कहना है कि, ये न्यूयॉर्क टाइम्स है या कराची टाइम्स? वहीं भारतीयों ने अपनी बात एक तथ्य के साथ प्रस्तुत की जिसके मुताबिक, चिकन मंचूरियन को पहली बार भारतीय-चीनी मूल के नेल्सन वांग ने बनाई थी, जिनका जन्म कोलकाता में हुआ था। जिस लिहाज से चिकन मंचूरियन की रेसिपी इंडियन-चीन डिश के खाते में शामिल होनी चाहिए।

पहले भी हुई थी इस मुद्दे पर बहस

चिकन मंचूरियन पर पहले भी एक बार दोनों देशों के बीच फूड वॉर हो चुका है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा साल 2017 में एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें चिकन मंचूरियन को भारत में पैदा हुई चाइनीज डिश के रूप में संबोधित किया गया था। रिपोर्ट में चिकन मंचूरियन को तीसरी पीढ़ी के चाइनीज-इंडियन शेफ नेल्सन वांग द्वारा इजात करने का प्रमाण है। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स की हालिया रिपोर्ट का दावा है कि, चिकन मंचूरियन को 90 के दशक में लोहौर में हसीन कुआंग नाम के शक्स ने पहली बार बनाया था। जिस लिहाज से ये एक पाकिस्तानी-चाइनीज डिश है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि, आखिर चिकन मंचूरियन की उत्पत्ति का श्रेय किसे दिया जाना चाहिए।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article