लाइफस्टाइल

IIT कानपुर की ‘अनोखी शादी’ में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पिस्टल लेकर पहुंचा एक्स बॉयफ्रेंड

IIT Kanpur Anokhi Shaadi 2026 : कानपुर आईआईटी की मशहूर 'अनोखी शादी' में इस बार हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। जब शादी के बीच दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड पिस्टल लेकर पहुंच गया।

Image

आईआईटी कानपुर बारात

IIT Kanpur Anokhi Shaadi 2026 : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर में हर साल होने वाली मशहूर 'अनोखी शादी' इस बार भी चर्चा का विषय बन गई, लेकिन इस बार सिर्फ मस्ती और जश्न ही नहीं, बल्कि हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। दूल्हा-दुल्हन बने छात्रों की शादी के बीच अचानक 'पूर्व प्रेमी' पिस्टल लेकर पहुंच गया, जिसके बाद माहौल पूरी तरह फिल्मी बन गया। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम छात्रों की मजेदार स्क्रिप्ट और कैंपस परंपरा का हिस्सा था, जिसने सभी को खूब एंटरटेन किया। सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी के वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आईआईटी कानपुर बारात

आईआईटी कानपुर बारात

32 साल पुरानी है यह खास परंपरा

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) में यह अनोखी शादी कोई नई बात नहीं है। इसकी शुरुआत साल 1994 में हुई थी, तब से हर साल बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र इस खास आयोजन का हिस्सा बनते हैं। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि विदाई का यादगार पल भी माना जाता है। कठिन पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और प्लेसमेंट के तनाव के बीच यह आयोजन छात्रों को हल्के-फुल्के अंदाज में इंजीनियरिंग लाइफ को सेलिब्रेट करने का मौका देता है।

आईआईटी कानपुर बारात

आईआईटी कानपुर बारात

इस बार कौन बना दूल्हा-दुल्हन?

इस साल की शादी में छात्र विदित परमार दुल्हन बने, जबकि कुमार विशाल दूल्हे के रूप में घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे। पूरा आयोजन बिल्कुल असली शादी की तरह किया गया। शादी के कार्ड छपे, दोस्तों को निमंत्रण दिया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकाली गई। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी रस्में भी पूरी मस्ती के साथ निभाई गईं।

आईआईटी कानपुर बारात

आईआईटी कानपुर बारात

छात्राओं के हॉस्टल में हुआ संगीत कार्यक्रम

कैंपस के 'हाल-6' में संगीत समारोह आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। दुल्हन बने छात्र की 'सहेलियों' ने भी शादी में पूरा रंग जमा दिया। जब बारात हाल-6 पहुंची, तो दूल्हे की एंट्री से पहले सहेलियों ने मजाकिया अंदाज में 'गिफ्ट' की मांग भी की। इसके बाद स्टेज पर जयमाल की रस्म हुई।

आईआईटी कानपुर बारात

आईआईटी कानपुर बारात

शादी में पहुंच गया ‘एक्स बॉयफ्रेंड’

जयमाल के दौरान अचानक माहौल बदल गया। एक छात्र 'पूर्व प्रेमी' बनकर पहुंचा और उसने हवा में पिस्टल लहरानी शुरू कर दी। उसके साथ कुछ और छात्र भी थे, जिनके हाथों में डंडे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह शादी जबरदस्ती कराई जा रही है और वे इसे नहीं होने देंगे। इसके बाद दूल्हे और 'एक्स बॉयफ्रेंड' के बीच फिल्मी स्टाइल में मुकाबला शुरू हुआ।

आईआईटी कानपुर बारात

आईआईटी कानपुर बारात

तलवारें, शेरो-शायरी और पूरा फिल्मी माहौल

शादी के इस ड्रामे में छात्रों ने पूरा फिल्मी तड़का लगाया। तलवारें निकाली गईं, शेरो-शायरी हुई और दोनों पक्षों के बीच मजेदार संवाद चले। आखिर में दुल्हन और बारातियों ने फैसला सुनाया कि पूर्व प्रेमी अपना 'सच्चा प्यार' साबित करने में नाकाम रहा। इसके बाद शादी की रस्में आगे बढ़ाई गईं।

इंजीनियरिंग फार्मूलों से कराई गई शादी

मंडप में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन की शादी एक छात्र ने 'पंडित' बनकर कराई। लेकिन यहां पारंपरिक मंत्रों की जगह इंजीनियरिंग और साइंस के फार्मूले पढ़े गए। फेरों के दौरान अग्निकुंड में बीटेक के नोट्स की आहुति दी गई। यह दृश्य देखकर मौजूद छात्र खूब हंसे और तालियां बजाईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इस अनोखी शादी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे आईआईटी छात्रों की क्रिएटिविटी और हास्य भावना का शानदार उदाहरण बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि पढ़ाई के भारी दबाव के बीच इस तरह के आयोजन छात्रों को मानसिक रूप से राहत देते हैं।

क्यों खास माना जाता है यह आयोजन?

आईआईटी के शिक्षकों और पूर्व छात्रों का मानना है कि यह परंपरा सिर्फ मजाक या मनोरंजन तक सीमित नहीं है। यह छात्रों के बीच दोस्ती, टीमवर्क और यादगार पलों को मजबूत बनाने का जरिया भी है। बीटेक की कठिन पढ़ाई और प्लेसमेंट के तनाव के बीच यह आयोजन छात्रों को खुलकर जीने और अपने आखिरी कैंपस दिनों को यादगार बनाने का मौका देता है।

कैंपस में छाया रहा जश्न का माहौल

पूरे आयोजन के दौरान कैंपस में उत्सव जैसा माहौल रहा। ढोल की थाप, डांस, मजेदार संवाद और इंजीनियरिंग स्टाइल शादी ने सभी का ध्यान खींचा। आईआईटी कानपुर की यह अनोखी परंपरा एक बार फिर साबित कर गई कि देश के सबसे तेज दिमाग वाले छात्र पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती और रचनात्मकता में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article