लाइफस्टाइल

बारिश के पानी से बालों का हो गया है बुरा हाल, तो जान लें Hair Care टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 30, 2025, 11:46 AM IST

बारिश के मौसम में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम भीग जाते हैं। बारिश में भीगना वैसे तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बाद में इसकी वजह से होने वाले हेयर प्रॉब्लम्स परेशानी का सबब बन जाते हैं। बारिश के की वजह से बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में हम यहां कुछ हेयर केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Image

Monsoon Hair care Tips: बारिश में इस तरह रखे बालों का ख्याल

बारिश का मौसम जहां एक तरफ गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी तरफ यह बालों के लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। बारिश का पानी और बढ़ती नमी बालों को बेजान, रूखा और कमजोर बना सकती है। अगर आपके बालों का भी बारिश के पानी से बुरा हाल हो गया है, तो ये हेयर केयर टिप्स फॉलो कर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

1. बालों को तुरंत धोएं

बारिश में भीगने के बाद बालों को जितनी जल्दी हो सके धो लें। बारिश का पानी कई हार्मफुल तत्व मौजूद होते हैं जो आपके बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। हेयर वॉश के लिए आप शैम्पू का इस्तेमाल करें।

2. सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल

बारिश के मौसम में ऐसे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो आपके बालों को नमी दें और उन्हें मुलायम बनाए। सल्फेट-फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये बालों से नेचुरल ऑयल को नहीं हटाते हैं। केराटिन (keratin) या आर्गन ऑयल (argan oil) वाले प्रोडक्ट इस मौसम के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

3. हफ्ते में एक या दो बार डीप कंडीशनिंग करें

बारिश के मौसम में बालों को पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में हफ्ते में एक या दो बार डीप कंडीशनिंग मास्क या हेयर स्पा कराएं। यह बालों की नमी को बनाए रखने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

4. रगड़कर न सुखाएं

गीले बाल बेहद नाजुक होते हैं। उन्हें तौलिए से रगड़कर सुखाने से बचें। इसके बजाय, हल्के हाथों से थपथपाकर पानी निकालें। गीले बालों में कंघी करने से भी बचें। अगर बहुत ज़रूरी हो, तो चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे उलझे बालों को सुलझाएं।

5. तेल मालिश

हफ्ते में कम से कम एक बार बालों में तेल मालिश ज़रूर करें। नारियल तेल (coconut oil), बादाम तेल (almond oil) या जैतून का तेल (olive oil) बालों को पोषण देने और उनकी जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article