लाइफस्टाइल

चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो, तो शहद और दही से तैयार करें फेस पैक, 15 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 13, 2025, 07:47 AM IST

इंस्टेंट निखार पाने के लिए लोग पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपको मालीम है कि शहद और दही फेस पैक का इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं।

Image

honey curd face pack

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे। लेकिन ठंड के मौसम में स्किन डल और ड्राई हो जाती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद और दही का इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाया जा सकता है। ये दोनों ही चीजें केमिकल फ्री होती है और चेहरे की रंगत को साफ करने में सहायक है।

फेस पैक बनाने का तरीका

फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो स्पून दही और एक स्पून शहद लें। अब इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे आप अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

अब चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर इसे अच्छी तरह लगाएं। 15-20 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। चेहरा धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

फायदे

इस फेस पैक को लगाने से रूखी-बेजान त्वचा से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आपकी त्वचा मुलायम बनती है। इसके अलावा शहद और दही के फेस पैक का इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। अगर आप झुर्रियों की समस्या से परेशान हैं तो आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article