लाइफस्टाइल

Human Behaviour: बंद मुट्ठी लाख की! मुट्ठी बांधने के तरीके से पता करें कैसी है करीबियों की पर्सनैलिटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:11 PM IST

Human Behaviour Tips: जब भी हम किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो हम ये जरूर जानना चाहते हैं कि उसका नेचर कैसा है। यह इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि कई बार हम किसी से कुछ ही मुलाकातों के बाद बड़े फैसले लेते हैं जैसे-जॉब, बिजनेस या फिर रिलेशनशिप। ऐसे में मुट्ठी आपकी मददगार बनेगी। जी हां, मुट्ठी बांधने का तरीका व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है।

Image

Human Behaviour

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रीमियम डबल एज सुरक्षा रेजर रहेगा बेहतर
  • रेजर के हैंड की ग्रिप भी करें चेक
  • ब्रश और क्रीम पर भी दें ध्यान

Human Behaviour:अक्सर आपने सुना होगा बंद मुट्ठी लाख की। दरअसल, आपकी मुट्ठी आपकी पर्सनैलिटी का आइना होती है। क्या आपको पता है कि जैसे आपका चेहरा, नाखून और होंठ के आकार आपके स्वभाव को बताते हैं। ठीक वैसे ही आपकी बंद मुठ्ठी भी लोगों को आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बताती है। मुठ्ठी बंद करने से हम ये पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति लीडर है, भावुक है, निडर है या फिर हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार रहने वाला है। तो आप ये टेस्ट खुद पर कर सकते हैं और अपने दोस्तों पर भी।

इन तरीकों से जानें आप पर्सनैलिटी के राज

अगर मुट्ठी बंद करते समय आप अंगूठे को पहली अंगुली के ऊपर रखते हैं तो आप जन्म से ही लीडर प्रवृति और बहादुर किस्म के हैं। भले ही किसी भी काम को करने से पहले आप काफी नर्वस होते हैं लेकिन निडरता से आप उस काम को करने में सफल भी रहते हैं। आप अपने काम को फुल फोकस से करते हैं। अपने टैलेंटेड होने की वजह से अपने वर्क प्लेस पर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आपको नई-नई चीजें करना बेहद पसंद होता है। आप दूसरों की भलाई करने के बारे मे सदा सोचते हैं। हमेशा सबकी मदद करने क लिए तैयार रहते हैं।

सेल्फ रिस्पेक्ट रखने वाले

अगर आप अपनी सभी अंगुलियों को अंगूठे से दबाते हुए अपनी मुट्ठी बनाते हैं तो आप काफी रचनात्मक इंसान हैं। आप काफी स्वाभिमानी और अट्रैक्टिव इंसान हैं। हर कोई आपकी ओर खिंचने लगता है। आप कहीं भी जाएं, सबकी नजर आप पर ही रहती है। आपकी ईमानदारी और समझदारी की काफी तारीफ होती है। आप अपनी पर्सनैलिटी के कारण सबको पसंद आते हैं। हालांकि आपका ज्यादा ईमानदार होना आपके लिए कभी-कभी काफी फायदेमंद तो कभी-कभी काफी परेशानी का सबब बन जाता है। जो कोई आपकी नजर से एक बार गिर जाता है, वो दोबारा आपका विश्वास जीतने में असफल ही रहता है।

इंट्रोवर्ट किस्म के होते हैं ऐसे लोग

अगर आप मुट्ठी बांधते समय अपने अंगूठे से सभी अंगुलियों को अंदर रखते हैं तो आप काफी इंट्रोवर्ट हो सकते हैं। आप खुद में ही रहना पसंद करते हैं। आसानी से आप हर किसी से मेलजोल नहीं बना पाते। अपने विचारों को अपने तक ही सीमित रखना पसंद करते हैं। आप बहुत रचनात्मक होते हैं। आपके विचार भी बाकि लोगो से काफी अलग होते हैं। आप सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ ज्यादा रहना पसंद करते हैं जो आप ही की तरह होते हैं। आप का नेचर भी काफी काइंड होता है। आपको तेज या चिल्लाने वाले लोग बिलकुल पसंद नहीं आते। जो आपके सामने खुद की तारीफ करे, उन लोगों को आप बिल्कुल पसंद नहीं करते। आप कोई भी रिश्ता हो दिल से निभाते हैं। तो आप बताइए कि आप इनमें से किस व्यक्तित्व के हैं या आपके आस-पास के साथ के लोग किस व्यक्तित्व के हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article