Happy Chitragupta Puja 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: चित्रगुप्त पूजा की आपको और आपके परिवार वालों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आज इस मौके पर आप भी अपने मिलने-जुलने और चाहने वालों को इस तरह बधाई देना चाहेंगे। पर इस बार उन्हें सरल अंदाज के बजाय फोटो मैसेज, शायरी और कविता के साथ इस पूजा की बधाई दें। ऐसे में आपके लिए शेयर कर रहे हैं, बधाई संदेश वाले कुछ फोटो, मैसेज, शायरी और कविता:
गर्व से कहो कलम के पुजारी हैं हम।
शान से कहो कायस्थ जनजाति के हैं हम।
चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपक पर हमेशा भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद बना रहे,
आप जहां रहें, वहां पर आबाद रहें
चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नम:।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नम:।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नम:।

chitragupta 2
मासिभाजनसंयुक्त ध्यायेत्त च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।
आपके परिवार में सुख समृद्धि का वास हो,
आप और आपका परिवार स्वस्थ और सेहतमंद हो,
आपको चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
नहीं रुकेंगे, नहीं थकेंगे,
मंजिल पर ही लेंगे दमआओ मिलकर सच के सपने को,
सच कर दिखलाये हम
घर घर श्री चित्रगुप्त, हर घर श्री चित्रगुप्त।

chitragupta
एक दो तीन चार चित्रगुप्त महाराज की जय जयकार।
चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं।
पाप-पुण्य का लेख जिसके पास।
ब्रह्म-काया से हैं जो उत्पन्न।
कायस्थ कुल के हैं जो जन्मदात।
वो पर परमेश्वर....श्री चित्रगुप्त।
समस्त कायस्थों को श्री चित्रगुप्त पूजा
की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
क्या होती है Chitragupta Puja?
यमराज (भगवान यम) के सहयोगी भगवान चित्रगुप्त से जुड़ी पूजा में लोग पेन-पेंसिल और कॉपी को पूजते हैं। कायस्थों में बड़े स्तर पर मनाई जाने वाली इस पूजा को कलम दवात पूजा के तौर पर भी जाना जाता है। हर साल यह दिवाली के बाद होती है।
...तो यह है पूजा का मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह पूजा कार्तिक महीने के शुक्लपक्ष के दूसरे दिन भी मनाई जाती है। साल 2022 की चित्रगुप्त पूजा बुधवार (26 अक्टूबर, 2022) को मनेगी। दोपहर एक बजकर 18 मिनट से दोपहर तीन बजकर 33 मिनट तक इसका मुहूर्त बताया जाता है।
