अध्यात्म

Chitragupta Puja 2022 Date, Time: चित्रगुप्त पूजा आज, नोट कर मुहूर्त और पूजन विधि

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 07:25 AM IST

Chitragupta Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। यह पूजन दिवाली के दूसरे दिन किया जाता है। शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2:42 से शुरू होगी। देखें चित्रगुप्त पूजा 2022 का शुभ मुहूर्त और विधि।

Image

Chitragupta Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India

Chitragupta Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: पंचांग के अनुसार, दिवाली के दूसरे दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को चित्रगुप्त भगवान की पूजा का विधान है। इस तरह यह पूजा भाई दूज वाले दिन आती है। भगवान चित्रगुप्त का उल्लेख पद्य पुराण, स्कंद पुराण, ब्रह्म पुराण, यमसंहिता और याज्ञवल्क्य स्मृति जैसे कई प्राचीन हिंदू ग्रंथों में मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवताओं के लेखपाल चित्रगुप्त महाराज मनुष्य के पापों का हिसाब करते हैं। भगवान चित्रगुप्त को लेखन कार्य से जुड़ा हुआ माना जाने के कारण इस दिन कलम, दवात और बहीखातों की भी पूजा की जाती है। देखें चित्रगुप्त पूजा 2022 का की डेट, टाइम और मुहूर्त (when is Chitragupta Puja in 2022)।

Chitragupta Puja 2022 Date In India

साल 2022 में चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja date 2022) 26 अक्टूबर को होगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारंभ 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:42 से होगा। इस तिथि का समापन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:45 पर होगा।

Chitragupta Puja 2022 Puja Muhurat

26 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja kab hai) का मुहूर्त दोपहर 01:18 से प्रारंभ होगा। इस पूजा को दोपहर 03:33 तक किया जा सकता है। यानी चित्रगुप्त पूजा के लिए आपको करीब डेढ़ घंटे तक का समय मिलेगा।

Chitragupta Puja Vidhi in hindi

यम द्वितीया पर शुभ मुहूर्त में नए बहीखातों की पूजा की परंपरा है। माना जाता है कि कायस्थ समाज की उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से हुई है तो इस दिन इस समाज के लोगों द्वारा उनकी विधिवत पूजा की जाती है। चित्रगुप्त पूजा के लिए एक चौकी पर चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर स्थापित कर उनको रोली, अक्षत्, फूल, फल, मीठी चीज आदि अर्पित करें। फिर अपने पुराने काम का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखें और फिर सफेद कागज पर श्री गणेशाय नम: और 11 बार ऊं चित्रगुप्ताय नमः लिख कर विद्या और मेधा के आशीर्वाद की प्रार्थना करें।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article