लाइफस्टाइल

नहीं दिखेंगी झुर्रियां.. स्किन टाइट करने के लिए ऐसे करें विटामिन E का इस्तेमाल, शहनाज हुसैन ने बता दिया नुस्खा

Shahnaz Husain Skin Care Tips: त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स की दिक्कत काफी परेशान करने वाली हो सकती है। ऐसे में शहनाज हुसैन के बताए नुस्खे आपके लिए काम के हो सकते हैं। देखें विटामिन ई कैसे त्वचा के लिए अच्छा हो सकता है, और विटामिन ई की कैप्सूल कैसे यूज करें।

Image

स्किन टाइट करने के लिए विटामिन ई कैसे करें इस्तेमाल

Shahnaz Husain Skin Care Tips: यंग, खिली खिली और टाइट बिना झुर्रियों की स्किन किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन दिनों कई यंग लोगों को भी स्ट्रेस, खराब डाइट आदि तो बहुत से कारणों की वजह से ढीली स्किन तो झुर्रियों की दिक्कत होने लगी है। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को टाइट रखना चाहते हैं, तो जवां दिखने के लिए शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए नुस्खे फॉलों करना बेस्ट हो सकता है। उन्होने बताया कि, कैसे विटामिन ई स्किन की इलास्टिसिटी बरकरार रखता है, और चेहरे के लिए विटामिन ई के कैप्सूल कैसे यूज करें।

Vitamin E Capsule For Skin, कैसे करते हैं विटामिन ई का उपयोग

विटामिन ई के कैप्सूल तो विटामिन ई वाला ऑयल स्किन केयर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे आप सीधे मुंह धोकर त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन बेदाग बनेगी, तो स्किन टाइट भी रहेगी।

विटामिन ई वाला मॉइश्चराइजर भी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इससे स्किन को नमी मिलती है, और आपके स्किन के पोर्स कस जाते हैं।

विटामिन ई का सीरम भी आपकी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। मार्केट में कई तरह के सीरम आते हैं, लेकिन आप नेचुरल चीजों से भी विटामिन ई ले सकते हैं। चेहरे पर विटामिन ई के लिए आप एवोकाडो, कीवी लगा सकते हैं, ये स्किन के लिए बहुत शानदार माने जाते हैं।

बेशक ही आपको स्किन टाइटनिंग के लिए अपने स्किनकेयर रूटीन में विटामिन ई वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं डाइट में भी इन चीजों को शामिल करने से स्किन तो बाला आदि अच्छे बने रहेंगे। टाइट, ग्लोइंग और टोन्ड, बेदाग स्किन के लिए हालांकि जरूर ही विटामिन ई यूज करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article