लाइफस्टाइल

दाग-धब्बे और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करके देखें चंदन का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 11, 2025, 10:10 AM IST

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स होना एक आम बात है। इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं तो आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं चंदन के इस्तेमाल से स्किन को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

Image

चंदन से स्किन को होते हैं ये कमाल के फायदे (Image: istock)

बदलते मौसम का असर हमारी सेहत के साथ साथ हमारी स्किन पर भी पड़ता है। स्किन डल और बेजान सी दिखने लगती है। स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई महिलाएं महंगे स्किन ट्रीटमेंट से स्किन को बेदाग बनाना चाहती हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर में कुछ ऐसी चीजें उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जा सकता है। इन्हीं चीजों में चंदन भी शामिल है। चंदन का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चंदन का इस्तेमाल पूजा पाठ में तो खूब किया जाता है, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि ये स्किन को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है। चलिए जानते हैं किस तरह स्किन के लिए फायदेमंद है चंदन।

चंदन से स्किन को होते हैं ये कमाल के फायदे

त्वचा को दे ठंडक

चंदन में कूलिंग गुण होते हैं जो स्किन को सनबर्न की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन में जलन, रैशेज, रेडनेस जैसी समस्या नहीं होती। इसे आप खीरे के रस या गुलाब जल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुंहासों और पिंपल से छुटकारा

एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर चंदन बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और स्किन को क्लीन करने में भी सहायक है। चंदन का इस्तेमाल करने से पिंपल और स्किन इंफेक्शन से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

दाग धब्बों से छुटकारा

नियमित रूप से चंदन का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। ये चेहरे की रंगत सुधारने में भी मददगार साबित होता है।

एंटी-एजिंग गुण

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर चंदन झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। ये स्किन को टाइट और यंग बनाता है।

Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article