लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो इस तरह करें दही का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दूर होंगी झाइयां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 10, 2024, 05:05 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दही के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए दही का किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

How to use curd on face

दही लगभग हर घर में पाया जाता है। इसका सेवन स्वास्थ फायदों के लिए खूब किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दही स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की देखभाल में बहुत काम के साबित होते हैं। दही स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। दही के इस्तेमाल से स्किन की ड्राइनेस भी दूर होती है। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं कि स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए किस तरह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें इस्तेमाल का सही तरीका।

Benefits Of Applying Curd On Face

नेचुरल एक्सफोलिएटर

दही नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। ये डेड स्किन को हटाने में मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने का काम करते हैं।

झुर्रियों में कमी

दही एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और झाइयां कम होती है। ये चेहरे पर कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है।

सनबर्न से राहत

दही स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। जिससे सनबर्न की समस्या भी दूर होती है।

ऐसे लगाएं दही

इसके लिए एक चम्मच दही में एलोवेरा जेल, गुलाबजल या बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से साफ करते हुए इसे गुनगुने पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article