ग्लोइंग और निखरी त्वचा हर कोई पाना चाहता है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खान-पान, स्ट्रेस का असर चेहरे पर दिखने लगता है। चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग पार्लर पर हजारों रुपये खर्च कर इस समस्या से निजात पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सिर्फ 10 रुपये खर्च कर आप चेहरे के दाग-धब्बों को दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे सफेद पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जो चेहरे के सारे दाग-धब्बे को दूर करने में सहायक है।
स्किन के वरदान है फिटकरी
एक्सपर्ट ने जिस सफेद पत्थर के बारे में बताया है उसका नाम फिटकरी है। फिटकरी स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक माना जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
दाग-धब्बे करे दूर
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएं। फिर फिटकरी को चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से इससे मसाज करें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यह मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में भी असरदार है।
