लाइफस्टाइल

बरसात में किस तरह करें बच्चों के स्किन की देखभाल, फॉलो करें ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 10, 2025, 01:31 PM IST

मानसून में बारिश के पानी की वजह से बच्चों को स्किन एलर्जी होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में इस मौसम में बच्चों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में किस तरह आप बच्चों के स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

Image

मानसून में कैसे रखें नन्हे बच्चे के स्किन की देखभाल (Image Source: istock)

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे बारिश का मौसम पसंद न हो। बरसात आते ही चारों तरफ हरियाली नज़र आने लगती है। लेकिन इस मौसम में स्किन प्रॉब्लम्स की समस्या काफी बढ़ जाती है। खासकर बच्चों में। बारिश के पानी से बच्चों को इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। हवा में बढ़ी नमी, बार-बार भीगना, गंदगी और पसीने की वजह से रैशेज, फंगस इंफेक्शन हो जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की चिंता काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में किस तरह आप बच्चों के स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

मानसून में बच्चों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हल्के और सूखे कपड़े पहनाएं

मानसून में बच्चों को हल्के कपड़े जैसे सॉफ्ट, ब्रीदेबल और जल्दी सूखने वाले कपड़े पहनाने चाहिए। सिंथेटिक कपड़े स्किन पर पसीना रोकते हैं, जिससे रैशेज़ और खुजली की समस्या बढ़ जाती है।

स्किन को ड्राई और क्लीन रखें

बारिश की वजह से नमी बढ़ जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों के शरीर को हमेशा ड्राई रखें।

नहलाएं

बारिश का पानी शरीर पर पड़ने से बॉडी गंदा हो जाता है जो इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में बच्चों को रोज नहलाना बेहद जरूरी है। नहाने से गंदगी दूर होती है और बच्चा फ्रेश महसूस करता है।

बेबी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

बच्चों की स्किन की देखभाल के लिए बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article