लाइफस्टाइल

Tomato For Tanning: टैनिंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करके देखें टमाटर का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2025, 10:25 AM IST

Tomato For Tanning: गर्मी के मौसम में तेज धूप का असर हमारी स्किन पर भी देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा लोग टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको टैनिंग दूर करने के आसान से टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Add a heading

Tomato For Tanning: गर्मी के मौसम में टैनिंग एक आम समस्या रहती है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। तेज धूप की चपेट में से आने से स्किन टैनिंग का शिकार हो जाती है। ऐसे में इसे शुरुआत में ही कंट्रोल करना जरूरी होता है। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप टमाटर का इस्तेमाल कर टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह टमाटर का इस्तेमाल कर आप टैनिंग को दूर कर सकते हैं।

टमाटर का रस लगाएं

अगर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर का रस निकाल लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। फिर इससे चेहरे पर मसाज करें। हफ्ते में कम से कम तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

टमाटर और दही

टैनिंग दूर करने के लिए आप दही और टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले को टमाटर को ब्लैंड कर उसका गूदा निकाल लें। फिर इसमें दही मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

टमाटर और नींबू

नींबू नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। इसके लिए टमाटर का पेस्ट तैयार करें और फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करें। इससे टैनिंग दूर होगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article