लाइफस्टाइल

Poha Recipe: पोहा तो बहुत खाया होगा पर इस तरह से कभी नहीं बनाया होगा, एकबार जरुर बनाकर देखें खिला-खिला पोहा, नोट करें रेसिपी

Poha Recipe (पोहा कैसे बनाएं रेसिपी): पोहा तो हर किसी को पसंद आता है। नाश्ते में इससे अच्छा और झटपट बनने वाला कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं दिखता है। यहां हम आपको ऐसा चटपटा पोहा बनाना सीखा रहे हैं, जो एक बार खाएंगे तो बार-बार इसे ही खाना चाहेंगे। यहां से आप पोहा की रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Image

poha recipe in hindi

Poha Recipe (पोहा कैसे बनाएं रेसिपी): सुबह-सुबह नाश्ते में क्या बनाएं ये समझ नहीं आता और ज्यादा समय नहीं होने से कुछ झटपट वाली रेसिपी ही बनानी होती है। ऐसे में पोहा सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। राजस्थान से इंदौर तक, कई सारे जगह का पोहा मशहूर भी है। नाश्ते में पोहा खाना फायदेमंद भी साबित होता है। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये आसानी से पच भी जाता है। पोहा अगर अच्छे से बनाया जाए तो इससे टेस्टी नाश्ता कुछ और नहीं है। यहां से आप पोहा की जबरदस्त रेसिपी देख सकते हैं।

पोहा बनाने की सामग्री-

how to make poha at home

how to make poha at home

  • मोटा चूड़ा – 2 कप
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • मूंगफली – आधा कप
  • सरसों के दाने – चम्मच
  • करी पत्ते – 8 से 10
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू – 1
  • हरा धनिया – 1 कलियां (कटा हुआ)
  • तेल – 3 चम्मच
  • भुजिया – परोसने के लिए

पोहा बनाने की विधि-

सबसे पहले पोहे को एक छलनी में लेकर दो बार पानी अच्छे से धो लें। ज्यादा देर पानी में न भिगोए, वरना ये नरम हो सकते हैं। धोने के बाद उसे 2 मिनट के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। फिर इसमें सरसों के दाने, करी पत्ते, हरी मिर्च और मूंगफली डालें। मूंगफली को लाल होने तक भूनें, ध्यान रखें मूंगफली जले नहीं। अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालकर चलाए और धुले हुए पोहे डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस, ऊपर से हरा धनिया डालें। अब तैयार है आपक गरमागरम पोहा, इसे प्लेट में निकालें और सर्व करने के लिए इसको भुजिया के साथ परोसें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article