स्पोर्ट्स

रोनाल्डो ने नहीं की शादी, सोशल मीडिया पर दिख रही तस्वीरों के झांसे में ना आएं, कहानी कुछ और ही है

Ronaldo Marriage Rumours: पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड ज्योर्जिना रोड्रिगेज की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई हैं जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने आखिरकार शादी कर ली है। लेकिन ये हकीकत नहीं है। अब जब हजारों फैंस रोनाल्डो के घर के बाहर उन्हें बधाई देने पहुंच गए तो स्पष्टिकरण दिया गया।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शादी नहीं हुई, मामला कुछ और है (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या रोनाल्डो की शादी हो गई है?
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें बनीं अफवाह की वजह
  • किसी और की शादी में मौजूद थे फुटबॉल के सितारे

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज की तमाम तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वो सिर्फ एक मजाक व अफवाह निकली। इसकी वजह से हजारों फैंस मदीरा के फंचाल की सड़कों पर जमा हो गए, उन्हें लगा कि पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी की शादी हो रही है। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि शादी किसी और जोड़े की हो रही थी।

रोनाल्डो की शादी की अफवाहों पर कैथेड्रल ने विराम लगा दिया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया, "निकोल और फाबियो नाम के जोड़े को बधाई। सड़क पर बहुत सारे पत्रकारों और पर्यटकों की वजह से काफी असमंजस की स्थिति बन गई, लेकिन आखिरकार हम चर्च बंद करने और जश्न मनाने में कामयाब रहे।"

रोनाल्डो भी खबर पर हंस पड़े, बहन ने की पुष्टि

इस मजेदार घटनाक्रम पर रोनाल्डो का ध्यान गया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर "जर्नल दा मदीरा" की पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने भी रोनाल्डो की शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लोग ऐसा क्यों सोच रहे हैं कि रोनाल्डो शादी कर रहे हैं, जबकि उन्होंने खुद कभी इसकी घोषणा ही नहीं की? सीधी बात ये है कि क्या उन्हें ये समझ नहीं आता कि मीडिया को कुछ भी पता नहीं होता? क्या वे सच में जानना चाहते हैं?! वे तो बस मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं।"

इस बीच, वर्ल्ड कप के बाद रोनाल्डो अभी तक सउदी फुटबॉल क्लब अल-नस्र नहीं लौटे हैं। खबरों के मुताबिक, एंगे पोस्टेकोग्लू की अगुवाई में अल-नस्र का कोचिंग स्टाफ नहीं चाहता कि रोनाल्डो जल्दबाजी में वापसी करें। उन्होंने रोनाल्डो को क्लब लौटने से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए कुछ अतिरिक्त दिन की छुट्टी दी है। रोनाल्डो ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की कप्तानी की थी। हालांकि, पुर्तगाल की टीम ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई और आखिर में विजेता बनी स्पेन से हारकर बाहर हो गई। रोनाल्डो का सीजन भी कुछ खास नहीं रहा और वह टीम के लिए सिर्फ तीन गोल ही कर सके।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article