How To Make Sunscreen Cream at Home: धूप से चेहरे को बचाकर रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि सूरज से निकलने वाली यूवी रेज स्किन को डैमेज करते हैं। इसकी वजह से स्किन टैन हो जाती है। सूरज की रोशनी के इफेक्ट्स से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। सनस्क्रीन त्वचा को होने वाले डैमेज से बचाता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें केमिकल पाए जाते हैं जो चेहरे को प्रोटेक्ट करने का काम करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल सनस्क्रीन बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सनस्क्रीन बनाने का आसान तरीका।
घर पर ऐसे तैयार करें सनस्क्रीन
एलोवेरा जेल- 1/4 कप
नारियल का तेल- 1 चम्मच
पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल- 10 से 15 बूंद
कैसे बनाएं
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें। फिर इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इसमें 10 से 15 बूंद पिपरमेंट ऑयल की डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और फिर इसे धूप में निकलते वक्त चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
एलोवेरा और विटामिन ई से बनाएं सनस्क्रीन
एलोवेरा- 1 चम्मच
विटामिन ई- 4 से 5 बूंद
सूरजमुखी का तेल-1 चम्मच
जिंक ऑक्साइड- 2 से3 चम्मच
कैसे करें तैयार
सनस्क्रीन तैयार करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इसमें 4 से 5 बूंद विटामिन और एक चम्मच सूरजमुखी का तेल मिलाएं। इसे अच्छी चरह मिक्स करके किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। धूप में निकलते वक्त इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
