लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं लंबे, काले और घने बाल, तो घर पर इस तरह तैयार करें हेयर ऑयल, हफ्ते भर में दिखेगा असर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 1, 2025, 11:07 AM IST

बालों को लंबा घना और काला बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर पर नेचुरल हेयर ऑयल बनाकर आप बालों की सही देखभाल कर सकती हैं।

Image

How to make natural hair oil for long thick hair

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल काले, लंबे और घने हों। इसके लिए महिलाएं कई तरह के हेयर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले तेल में केमिकल की मात्रा होती है जो बालों को डैमेज कर देते हैं। ऐसे में घर पर हेयर ऑयल तैयार कर आप बालों की देखभाल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर किस तरह आप तेल तैयार कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह तेल बालों को जरूरी पोषण देने के साथ साथ इसे काला और घना बनाने में सहायक है।

इस तरह तैयार करें तेल

तेल तैयार करने के लिए कड़ाही में एक कप कोकोनट ऑयल को धीमी आंच पर गर्म कर लें। अब इसमें दो स्पून भृंगराज पाउडर, दो स्पून ब्राह्मी पाउडर और एक स्पून आंवला पाउडर डालें। इसके बाद कड़ाही में दो गुड़हल के फूल, एक स्पून मेथी दाना और करी पत्ता ऐड करें। अब इसे तब तक पकाएं जब तक इसका रंग ग्रीन या ब्राउन नहीं हो जाता। फिर इसे छानकर किसी बॉटल में स्टोर करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस तेल को बालों की जड़ों पर अप्लाई करें। इसे रात को सोने से पहले भी अप्लाई कर सकते हैं। रातभर तेल को बालों पर लगा रहने दें और फिर सुबह किसी भी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए वरदान

यह तेल पोषक तत्वों से भरपूर है और बालों की ग्रोथ में बेहद कारगर माना जाता है। इस तेल का इस्तेमाल करने से हेयर फॉल की समस्या दूर होती है। ऐसे में काले, लंबे और घने बालों के लिए आप इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article