Kanji Recipe (कांजी कैसे बनाई जाती है): गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक पीने के बजाय अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक पीना चाहते हैं। तो घर की बनी चुकंदर, गाजर की कांजी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। बता दें कि, कांजी एक पारंपरिक इंडियन ड्रिंक है जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यहां तक कि इस ड्रिंक को आयुर्वेद में एक शानदार प्रोबायोटिक ड्रिंक भी माना जाता है। इसे बनाने की विधि बेहद आसान है और इसे घर पर ही कुछ सामग्री के साथ तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कांजी बनाने की सरल रेसिपी।
कांजी कैसे बनाई जाती है, How To Make Kanji At Home
घर पर कांजी बनाने के लिए आपको आपकी रसोई में ही मिलने वाली कुछ चीजों का उपयोग करना होगा। यहां देखें कांजी की सामग्री लिस्ट और कांजी बनाने की आसान विधि क्या है -
सामग्री:
1 कप काले गाजर (कद्दूकस किए हुए)
चुंकदर
2 चम्मच सरसों का पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
1 लीटर पानी
1 चम्मच अजवाइन (वैकल्पिक)
कांजी बनाने की विधि:
सबसे पहले आपको एक साफ मिट्टी का बर्तन या ग्लास जार लेना है और उसमें कद्दूकस किए हुए गाजर चुकंदर डालना है। फिर अब आपको इसमें सरसों का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है। फिर आपको इस मिश्रण में पानी डालकर जार को अच्छी तरह बंद कर देना है। कांजी तैयार करने के लिए आपको इस जार को धूप में 3-4 दिनों के लिए रख देना होगा। ध्यान रखें कि आपको रोजाना एक बार चम्मच से इसे हिलाना भी है। और बस 4-5 दिनों के बाद आपकी कांजी तैयार हो जाएगी। इसे छानकर ठंडा पिएं और आनंद लें।
