लाइफस्टाइल

त्वचा पर जमी गंदगी का मिनटों में होगा सफाया, बस घर पर बनाएं बेसन का ये फेस पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 1, 2024, 02:42 PM IST

Besan Face Pack For Skin: बेसन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेसन फेस तैयार करने का सही तरीका।

Image

Besan Face Packs For Glowing Skin

Besan Face Pack For Skin: भला कौन ही होगा जिसे निखरी त्वचा की ख्वाहिश नहीं होगी। चेहरे का नूर बढ़ाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जिसकी वजह से ये स्किन को डैमेज कर देते हैं। ऐसे में चेहरे की देखभाल के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर किस तरह बेसन का फेस पैक तैयार कर सकते हैं जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।

Besan Face Packs For Glowing Skin

बेसन और हल्दी

एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर बेसन स्किन को पिंपल से बचाता है। फेस पैक तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन में चुटकीभर मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए बेसन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट इसे धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से फर्क देखने को मिलेगा।

बेसन और टमाटर

इसके लिए 2 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार टमाटर का रस मिलाएं और फेस पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर चेहरा धो लें।

बेसन और दही

बेसन और दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या दूर होती है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन में जरूरत के हिसाब से दही मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लई करें। 15 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article