लाइफस्टाइल

वापस लौट आएगा चेहरे का खोया नूर, बस इस तरह करें चुकंदर फेस पैक का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2025, 03:28 PM IST

चुकंदर का इस्तेमाल लोग खाने में खूब करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका फेस पैक स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है। अगर आपके चेहरे का नूर खो गया है तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे का निखार वापस पा सकते हैं।

Image

Untitled design (2)

चुकंदर को सेहत का खजाना माना जाता है। ये सेहत के लिए तो बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि चुकंदर स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में सहायक माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में भी सहायक है। अपनी स्किन केयर रूटीन में चुकंदर को शामिल कर आप हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। ऐसे में जान लें इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

ऐसे बनाएं चुकंदर का फेस मास्क

चुकंदर दही फेस पैक

चुकंदर और दही का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस कर दें और उसका रस निकाल लें। इसके बाद रस को मुल्तानी मिट्टी और दही के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

चुकंदर एलोवेरा फेस पैक

चुकंदर एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए चुकंदर का रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद इस फेस पैक को धो लें।

चुकंदर और नींबू का फेस पैक

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप चुकंदर और नींबू के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चुकंदर के रस में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन के हिस्सों पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। चेहरे का खोया निखार लौट आएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article