लाइफस्टाइल

Tamatar Chaat Recipe: झटपट बनकर तैयार हो जाएगी बनारस की फेमस टमाटर चाट, फटाफट नोट करें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 19, 2025, 11:11 AM IST

Tamatar Chaat Recipe: वैसे तो मार्केट में अलग अलग तरह की चाट मिलती है। लेकिन बनारस की टमाटर चाट का स्वाद सबसे अलग है। बनारस की टमाटर चाट दुनियाभर में फेमस है। नीता अंबानी भी इस चाट की दीवानी हैं। ऐसे में यहां जान लें बनारस की टमाटर चाट बनाने की रेसिपी।

Image

टमाटर चाट की रेसिपी (Image: X)

Tamatar Chaat Recipe: बनारस की टमाटर चाट बहुत मशहूर है। यह चाट बाकी चाट से थोड़ी अलग होती है क्योंकि इसे आलू और टमाटर के साथ देसी घी और कुछ खास मसालों से बनाया जाता है। इसे अक्सर कुल्हड़ में परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इस स्वादिष्ट चाट की नीत अंबानी भी दीवानी है। लेकिन हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं है कि वो बनारस जाकर इस चाट का स्वाद ले सके। ऐसे में घर पर ही आप इस चाट का स्वाद चख सकते हैं। यहां हम आपको बनारस की चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री

  • 4-5 पके हुए टमाटर (लगभग 500 ग्राम), बारीक कटे हुए
  • 2-3 उबले हुए आलू, मैश किए हुए
  • 2-3 चम्मच देसी घी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 2-3 चम्मच चीनी का शरबत
  • 1 चम्मच इमली की चटनी
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटे हुए प्याज
  • बारीक कटी हुई हरी धनिया
  • सेव या नमकपारे

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले, एक कड़ाही में देसी घी गरम करें। इसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।

2. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें। साथ ही, हल्दी, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

3. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वो नरम न हो जाएं और एक गाढ़ी प्यूरी जैसी न बन जाए।

4. अब इसमें मैश किए हुए आलू, गरम मसाला, चाट मसाला, काला नमक और थोड़ा सा सफेद नमक डालें। सभी को अच्छे से मिला लें और 2-3 मिनट तक भूनें।

5. अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी डालकर इसे चाट वाली कंसिस्टेंसी में ले आएं। इसे धीमी आंच पर 5 मिनट और पकने दें।

6. जब चाट पक जाए, तो आंच बंद कर दें और इसमें नींबू का रस और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं।

परोसने का तरीका

  1. टमाटर चाट को गरम-गरम कुल्हड़ या एक कटोरी में निकालें।

2. ऊपर से 1-2 चम्मच चीनी का शरबत और इमली की चटनी डालें।

3. अब बारीक कटा हुआ प्याज और हरी धनिया डालें।

4. सबसे आखिर में ऊपर से सेव या नमकपारे डालकर गरमागरम परोसें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article