बनाना फेशियल तैयार करने की सामग्री (Banana facial ingredients for soft and glowing skin):
1 फ्रेश पका हुआ केला1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
2 चम्मच शहद
बनाना फेशियल कैसे बनाएं?(How To Make Banana Facial):
1. सबसे पहले एक ताजा केला को लेकर इसे मैश कर लें।2. इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच शहद मिला दें।
3. इन सारे चीजों को ब्लेंडर की सहायता से अच्छे से मिक्स करलें।
4. इसके बाद इस स्मूद पेस्ट को एक बाउल में चेहरे पर मसाज करने के लिए निकाल लें।
5. अब केले के पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। इसे हल्के हाथों से मालिश करें।
6. ध्यान रहे चेहरे की मसाज आपको सर्कुलर मोशन में ही करना है।
7. चेहरे पर अच्छी तरह से लगभग 10 से 15 मिनट तक मसाज करें।
8. फेशियल के दौरान चेहरे को जगह जगह पर दबाएं। इससे फेस पर अच्छी ग्लो आती है।
9. मसाज के बाद इस पेस्ट को अब फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें और 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
10. जब ये सुख जाए तो फिर साफ पानी से इसे वॉश करलें।
11. इसके बाद मॉइस्चराइजर क्रीम लगा सकते हैं। थोड़े देर बाद आपको असर साफ नजर आएगा।
