How To Grow Amla Tree At Home: जिन लोगों को गार्डनिंग यानी बागवानी का शौक होता है वो अपने घर के गमले में ही हर तरह के पौधे उगाने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर लोग मिर्ची, टमाटर, सेब जैसे फल के पौधे ही लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर आंवला भी उगाया जा सकता है। घर के गमले में आंवले का पेड़ लगाना इतना मुश्किल भी नहीं है। आप यहां से इसे सीख सकते हैं। यहां इसकी देखभाल के तरीके भी दिए गए हैं।
आंवले का पेड़ लगाने का तरीका-
- आंवले का पेड़ लगाने के लिए आपको सबसे पहले आपको बड़ा और गहरा गमला लेना है।
- आप नर्सरी से आंवले का तैयार पौधा खरीद सकते हैं या बीज से उगा सकते हैं। बस बीज से उगाने के लिए उन्हें 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें।
- गमले में आपको अच्छी क्वालिटी की मिट्टी का इस्तेमाल करना है। मिट्टी की PH वैल्यू 6.5 से 8.5 के बीच होना चाहिए।
- खाद देने का एक अच्छा तरीका यह है कि, आप गोबर को पानी में मिलाएं। इस घोल को 2-3 दिन तक रखा रहने दें, और बीच-बीच में किसी चीज से हिलाते रहें।
- आंवले के पौधे को आप जितना खाद, और पोषण देंगे, उतना ही अच्छे से यह बढ़ेगा।
- साथ ही पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां 6 से 8 घंटे की धूप मिल सके।
- आपको इसकी नियमित रूप से छटाई भी करनी है। इसमें से सूखी पत्तियों को काटते रहना है।
कैसे करें देखभाल-
आंवले के पेड़ को शुरुआती 1-2 साल नियमित सिंचाई की जरूरत पड़ती है। आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जिस जगह पर यह पेड़ है वहां पर बरसात में पानी न भरे। पौधे को नियमित तौर पर प्रुनिंग करें, जिससे वह स्वस्थ और खेती योग्य बने रहें। साथ ही पौधे की देखभाल ऐसे करें और अगर कोई रोग या कीट प्रतिरोधक दिखाई दे, तो उन्हें तुरंत कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करें। आंवले के पौधे को फल आने में 5-7 साल लग सकते हैं।
