How To Get Rid Of Dark Lips (काले होंठ गुलाबी कैसे करें): धूप, प्रदूषण, धूम्रपान, डिहाइड्रेशन या केमिकल युक्त लिप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से होंठ काले पड़ सकते हैं। खासतौर से महिलाओं के लिए होंठों का कालापन ज्यादा बड़ी दिक्कत हो सकती है। जो काफी खराब लुक देता है, ऐसे में अगर आप भी लिपस्टिक से ढककर नहीं बल्कि अपने होंठों को नेचुरली गुलाबी टच देना चाहते हैं। तो कुछ सिंपल और असरदार घरेलू नुस्खों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। देखें होंठों का पिगमेंटेशन कैसे हटाएं, होंठ गुलाबी कैसे करें।
How To Lighten Lip Pigmentation, काले होंठ गुलाबी कैसे करें
गुलाब जल और शहद
गुलाब जल होंठों को मॉइस्चराइज करता है और शहद उन्हें सॉफ्ट बनाता है। ये वाला नुस्खा होंठ गुलाबी करने के लिए बहुत असरदार माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच शहद मिलाकर होंठों पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद धो लें। इस नुस्खे का नियमित रूप से उपयोग करना असरदार हो सकता है।
चुकंदर का रस
चुकंदर में नैचुरल रेड पिगमेंट होता है, जो होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। ताजे चुकंदर का रस निकालकर होंठों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इससे इंस्टेंट गुलाबी कलर को होंठों पर चढ़ेगा ही साथ ही साथ बॉडी को हाइड्रेशन भी मिलेगा, जिससे लिप्स पिंक होते हैं।
नारियल तेल और नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी होता है, जो होंठों के कालेपन को कम करता है। और वहीं नारियल तेल होंठों को मुलायम बनाता है। ये वाला उपाय फॉलो करने के लिए आपको एक चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर रात को सोने से पहले लगाना है। और फिर सुबह गुनगुने पानी से साफ कर लेना है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल होंठों को हाइड्रेट करता है और उनका कालापन दूर करता है। ताजा एलोवेरा जेल निकालकर होंठों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह नुस्खा होंठों को कोमल और चमकदार बनाएगा।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
ग्लिसरीन होंठों को मॉइस्चराइज करता है और गुलाब जल उन्हें फ्रेश रखता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को सोने से पहले लगाएं। सुबह तक होंठ नरम और गुलाबी हो जाएंगे।
बिना साइड इफेक्ट्स वाले नुस्खे फॉलो करना है, तो ये सारे ही घरेलू उपाय आपके लिए बहुत सुरक्षित तो इफेक्टिव हो सकते हैं। हालांकि इन सभी का नियमित प्रयोग ही आपको बेहतर रिजल्ट्स देगा।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपनी त्वचा की प्रकृति जान लें और एलर्जी होने पर उपयोग न करें।
