Home Remedies For Blackheads (ब्लैकहेड्स हटाने का घरेलू उपाय): लड़कियां अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। पार्लर में कई सारे चक्कर लगाती हैं। बावजूद इसके ब्लैकहेड्स हर दूसरे दिन वापस आ जाते हैं और परेशान करते हैं। अगर आपको इनसे हमेशा के लिए छुटकारा चाहिए तो आपको सबसे पहले समझना होगा कि ये होते क्यों हैं। इसके बाद आपको यहां से ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय देख लेने चाहिए।
ब्लैकहेड्स होने के कारण क्या हैं?
ब्लैकहेड्स होने के वैसे तो कई सारे कारण हो सकते हैं, लेकिन मुख्य कारण स्किन में ज्यादा तेल बनना, डेड स्किन सेल्स का जमा होना, स्किन के पोर्स का बड़ा होना, हार्मोनल बदलाव और प्रदूषण है।

blackhead remove tips at home
कैसे पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा?
- ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको एलोवेरा ट्राई करना चाहिए। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन के पोर्स को साफ करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
- अगर आप चाहें तो नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो स्किन के पोर्स को कसने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है। नींबू के रस को पानी में मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।
अगर आपको अपने तेहरे पर कुछ भी नहीं लगाना है तो आप भाप लेने की कोशिश करें। चेहरे को भाप देने से त्वचा में पसीना आता है, जो बदले में अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह छिद्रों को भी नरम करता है, जिससे जिद्दी ब्लैकहेड्स को निकालना आसान हो जाता है।
