लाइफस्टाइल

बच्चों को लगाएं Self Study की आदत तो बनेंगे स्मार्ट, ट्यूशन कोचिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत

Self Study Habits For Kids: पेरेंट्स आजकल बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। बच्चे पढ़ाई में होशियार बने, इसके लिए स्कूल के बाद ट्यूशन- कोचिंग में भी भेजा जाता है। यहां से हम आपको ये बता रहे हैं कि बच्चों को सेल्फ स्टडी की आदत कैसे डालें।

Image

बिना ट्यूशन, ऐसे स्मार्ट बनेगा बच्चा (photo source: canva)

Self Study Habits For Kids: बच्चों की पढ़ाई पेरेंट्स के लिए किसी टास्क से कम नहीं है। बच्चे सबसे आगे रहें, इस कोशिश में मां- बाप अपना पूरा समय, पूरी जिंदगी लगा देते हैं। हालांकि, इसमें खर्चे भी काफी ज्यादा आते हैं। स्कूल के बादट्यूशन- कोचिंग में एडमिशन कराना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आपका बच्चा खुद से पढ़कर भी होशियार बन सकता है। अगर आप ये समझना चाह रहे हैं कि बच्चे को घर प सेल्फ स्टडी की आदत कैसे लगाएं, तो ये आप यहां से सीख सकते हैं।

टाइमटेबल सेट करें

बच्‍चों की आदतें टाइमटेबल से बनती हैं. इसलिए हर दिन कम से कम 20 से 30 मिनट सेल्‍फ रीडिंग के लिए तय करें। यह समय सोने से पहले का हो सकता है या स्कूल होमवर्क के बाद। धीरे-धीरे यह आदत उनके डेली रूटीन का हिस्‍सा बन जाएगी।

प्रेशर न डालें

होमवर्क करने को लेकर बच्चों पर जबरन दबाव बनाने के बजाय, उन्हें यह समझाएं कि पढ़ाई खुद को बेहतर बनाने का जरिया है। उनकी मदद करें, साथ बैठें, लेकिन जबरदस्ती न करें।

पढ़ाई का माहौल

जब बच्चा पढ़े, तो आप भी उसके साथ बैठकर कुछ पढ़ें, चाहे अखबार हो या किताब। इससे वह सीखेगा कि पढ़ाई केवल एक काम नहीं, आदत भी है।

किताब से पढ़ाएं

बच्‍चों को किताबों से जोड़ने का सबसे बेहतर तरीका है कि टेक्स्टबुक को ज्‍यादा समय लिए बिना, छोटे-छोटे हिस्‍सों में पढ़ाएं। इससे बच्‍चा बोर नहीं होगा और दिलचस्‍पी भी बनी रहेगी।

ऐसे करें मदद

किसी भी चैप्‍टर के जरूरी पॉइंट्स को रंग-बिरंगे स्‍केच पेन से लिखकर फ्रिज, वॉल या नोटिस बोर्ड पर चिपका दें। ये नोट्स बार-बार नजर में आने से आसानी से याद हो जाते हैं और रिविजन भी बार-बार हो जाता है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article