लाइफस्टाइल

Life After Divorce: हर अंत एक नई शुरुआत का मौका है, समांथा से सीखें तलाक के बाद जिंदगी जीने का सही तरीका

सामंथा ने अपनी शादी की निशानियों को तलाक के साथ जलाया या फेंका नहीं बल्कि उसे रीयूज किया। ऐसा करके उन्होंने समाज को साफ शब्दों में यह मैसेज दिया कि ना तो तलाक कोई टैबू है और ना ही तलाकशुदा महिला कोई अबला नारी है जो कोने में बैठकर आंसू बहायेगी।

Image

समांथा रुथ (Photo: Samantha Insta)

How to live after Divorce: दो लोग शादी करके एक साथ आते हैं। जिंदगी के सफर को मिलकर काटते हैं। कुछ लोगों को इस सफर में एक मुकाम पर ऐसा लगता है कि अब साथ नहीं चला जा सकता तो तलाक लेते हैं और अलग हो जाते हैं। यह बहुत सामान्य है। दरअसल तलाक किसी रिश्ते का अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। इस बात को रितिक रोशन-सुजैन खान, मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान या फिर आमिर खान और किरण राव ने बखूबी समाज को समझाया है। वहीं साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ और चैतन्या ने तलाक के बाद जिस तरह से स्थिति को हैंडल किया वह वाकई मिसाल है।

समांथा और नागा ने समाज को सिखाया कि तलाक के बाद की जिंदगी को कैसे जीया जा सकता है। दोनों ने डिवोर्स के बाद के बाद अपने शादी के सामानों का मेकओवर कर दिया। समांथा ने अपने वेडिंग गाउन को ब्लैक ड्रेस में तब्दील करवाकर दोबारा यूज किया। उन्होंने अपनी एंगेजमेंट रिंग को भी पेंडेंट के रूप में डिजाइन करा दिया। सामंथा ने अपनी शादी की निशानियों को तलाक के साथ जलाया या फेंका नहीं बल्कि उसे रीयूज किया। ऐसा करके उन्होंने समाज को साफ शब्दों में यह मैसेज दिया कि ना तो तलाक कोई टैबू है और ना ही तलाकशुदा महिला कोई अबला नारी है जो कोने में बैठकर आंसू बहायेगी।

आप भी डिवोर्स के बाद पूरे उमंग के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं। इन बातों पर अमल कर आप अपने तलाक के दर्द से ना सिर्फ आसानी से उबरेंगे बल्कि जीवन को और भी बेहतर बना पाएंगे:

1. तलाक को लेकर बहुत से लोग कई तरह की बातें करते हैं। आपको सबसे पहले ऐसे लोगों की बातों पर गौर करना छोड़ना होगा। आप खुद को ऐसा बनाइए कि उनकी बातों का फर्क ना पड़े। लोग अपने-आप चुप हो जाएंगे।

2. तलाक के बाद माता-पिता या फिर किसी अन्य पर बोझ ना बनें। खुद आत्मनिर्भर बनें। अपनी जिंदगी को अपने पैसों से संवारें।

3. तलाक हो चुका है और अब क्यों हुआ क्या हुआ, ये सब सोचकर या डिस्कस कर कोई फायदा नहीं है। हो सके तो परिवार वालों या फिर दोस्तों से अपने तलाक के कारणों पर बात करना पूरी तरह से बंद कर दें।

4. अगर आप तलाक बाद किसी तरह के मानसिक तनाव में हैं तो इसे छिपाएं नहीं। अपने किसी करीबी या फिर किसी डॉक्टर से खुलकर बात करें और अपनी परेशानी समझाएं।

5. आप ये मान लें कि तलाक एक नई शुरुआत का मौका है। आप पीछे मुड़कर ना देखें। लाइफ में आगे बढ़ें। इतना जरूर समझ लें कि खुशियां किसी के साथ की मोहताज नहीं होतीं। अगर आपको लगता है कि डिवोर्स के बाद आप अकेले खुश रह सकती हैं तो वहीं करें।

डिवोर्स के बाद अगर आप बिना किसी तनाव या शर्मिंदगी के बेहतर जीवन जीना चाहते हैं और खुद को खुश रखना चाहते हैं तो ऊपर की बातों को गांठ बांध लें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article