देश

J&K: कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 2 जवानों के शहीद होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को CRPF कैंप पर आतंकी हमले की सूचना है। सूत्रों के अनुसार यहां आतंकवादियों ने कैंप की तरफ ओपन फायरिंग की, जिसमें तीन CRPF कर्मियों के घायल होने की खबर है।

Image

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला (फाइल फोटो)

Photo : PTI

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अखरन एरिया में आज यानी बुधवार 11 नवंबर को आतंकवादी हमले की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां आतंकवादियों ने CRPF कैंप की तरफ ओपन फायरिंग की।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस आतंकी हमले में तीन CRPF जवानों के घायल होने की सूचना थी। बाद में सूत्रों के हवाले से खबर आई कि इस आतंकी हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों के भागने के रास्तों को बंद कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में कितने आतंकवादी शामिल थे।

सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से लगातार घाटी में हालात बिगाड़ने की कोशिशें होती रहती हैं। पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवादियों धन मुहैया कराता रहा है।

पाकिस्तान की धरती पर और पीओके में उन्हें आतंकवादी ट्रेनिंग भी देता है, जिसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर और अन्य हिस्सों में घुसपैठ कराई जाती है।

Suhail Nazeer Bhat
सुहैल नाजिर भट्टauthor

सुहैल साहिल भट्ट को 8 साल का घाटी में रिपोर्टिंग का तजुर्बा है। राजनीति और कश्मीर के हर हलचल पर पैनी नजर।

और पढ़ें
End of Article