लाइफस्टाइल

रील देखने की लत बना देगी 'बीमार', इन आसान तरीकों से पाएं Reel Addiction से छुटकारा

How to Stop Reel Addiction: रील्स देखना बुरा नहीं, लेकिन जब यह आदत लत बन जाए तो आपकी सेहत और रिश्तों के लिए भी अच्छा नहीं है। थोड़ा अनुशासन, थोड़ी समझदारी और नई गतिविधियों में रुचि लेकर आप इस लत से बाहर निकल सकते हैं।

Image

रील्स देखने की आदत कैसे छुड़ाएं (Photo: iStock)

How to Control Reel Addiction :रील्स देखना आजकल बीमारी सा बन गया है। कुछ मिनट के लिए फोन उठाते हैं और पता ही नहीं चलता कि घंटे बीत गए। छोटी-छोटी वीडियो की यह दुनिया भले ही मनोरंजन करती हो, लेकिन अगर इस पर कंट्रोल न किया जाए तो यह लत बन जाती है। और लत किसी भी रूप में हो, जीवन की रफ्तार और मन की शांति दोनों बिगाड़ देती है।

क्यों लगती है रील्स की लत?

रील्स छोटी, तेज और दिलचस्प होती हैं। दिमाग को तुरंत डोपामिन (खुशी देने वाला हार्मोन) मिलता है और यही हमें बार-बार देखने के लिए खींच लाता है। धीरे-धीरे यह आदत नींद, पढ़ाई, काम और रिश्तों पर असर डालने लगती है।

रील्स देखने की लत से कैसे पाएं छुटकारा?

1. टाइम लिमिट सेट करें

रील्स देखने का एक टाइम लिमिट सेट करें। फोन में मौजूद स्क्रीन टाइम फीचर का इस्तेमाल करें और खुद को डिसिप्लिन में रखें।

2. बेकार स्क्रॉलिंग बंद करें

जब भी बिना वजह रील्स खोलें, तुरंत खुद से सवाल करें – क्या सच में जरूरी है? यह सोच आपको रोकने में मदद करेगी।

3. दूसरे कामों में बिजी रखें

रील्स के समय को किसी और काम में लगाएं। किताब पढ़ें, टहलें, पेंटिंग करें या कोई नया हुनर सीखें। इससे ध्यान बंटेगा और दिमाग को सकारात्मक खुराक मिलेगी।

4. नोटिफिकेशन बंद करें

बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन आपको खींचते हैं। इन्हें बंद कर दें ताकि फोकस बना रहे।

5. परिवार और दोस्तों संग वक्त बिताएं

ऑफलाइन बातचीत और मेलजोल का मजा किसी भी रील से बड़ा होता है। जब असली रिश्तों में खुशी मिलेगी तो वर्चुअल स्क्रॉलिंग अपने-आप कम हो जाएगी।

रील्स देखना बुरा नहीं, लेकिन जब यह आदत लत बन जाए तो जीवन की गुणवत्ता घटने लगती है। थोड़ा अनुशासन, थोड़ी समझदारी और नई गतिविधियों में रुचि लेकर आप इस लत से बाहर निकल सकते हैं। हमेशा याद रहे कि सोशल मीडिया हमार लिए है, हम सोशल मीडिया के लिए नहीं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article