लाइफस्टाइल

Water Bottle Cleaning Tips: बेकिंग सोड़ा से कैसे करें बोतल की सफाई? इस तरीके से दूर होगी बदबू और पानी रहेगा फ्रेश

Water Bottle Cleaning Tips: यदि आप अपनी पानी की बोतल साफ करने का नुस्खा तलाश रहे हैं, तो आपको बेकिंग सोड़ा से सफाई का तरीका जान लेना चाहिए। आइए नोट करें ये कारगर नुस्खा...

Image

पानी की बोतल कैसे साफ करें?

Water Bottle Cleaning Tips: रोज इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतल को साफ रखना बेहद जरूरी है। अगर बोतल की अंदरूनी सफाई सही तरीके से न हो, तो उसमें बैक्टीरिया, बदबू और जिद्दी दाग जमा हो सकते हैं। खासकर पतली गर्दन वाली बोतलों को साफ करना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना किसी खास ब्रश या महंगे क्लीनर के भी आप घर पर आसानी से बोतल को चमका (Bottle Cleaning Hacks) सकते हैं। आइए जानते हैं बेकिंग सोड़ा से पानी की बोतल सफाई का आसान और असरदार तरीका।

क्यों जरूरी है पानी की बोतल की नियमित सफाई?

ऑफिस, स्कूल, जिम या ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतल दिनभर हमारे साथ रहती है। लगातार उपयोग की वजह से इसके अंदर नमी, दाग और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। कई बार बोतल से बदबू आने लगती है या अंदर चिपचिपापन महसूस होता है। ऐसी बोतल से पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सिर्फ पानी बदलना काफी नहीं है, बोतल की अच्छी तरह सफाई करना भी बेहद जरूरी है।

बोतल साफ करने का आसान घरेलू उपाय

अगर आपकी बोतल अंदर से गंदी हो गई है और हाथ या ब्रश आसानी से नहीं पहुंच पा रहा है, तो बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा में नेचुरल क्लीनिंग गुण होते हैं, जो बदबू और जिद्दी दाग हटाने में काफी असरदार माने जाते हैं।

कैसे करें सोड़ा से बोतल की सफाई

  • सबसे पहले बोतल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • अब इसमें थोड़ा गर्म पानी भरें।
  • चाहें तो 1 से 2 चम्मच सफेद सिरका भी मिला सकते हैं।
  • बोतल का ढक्कन बंद करके अच्छी तरह हिलाएं।
  • कुछ ही सेकंड में झाग बनने लगेगा, जो अंदर जमी गंदगी को ढीला करने में मदद करता है।
  • इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक बोतल में रहने दें।
  • इसके बाद बोतल को दोबारा हिलाएं और पानी बाहर निकाल दें।
  • आखिर में साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें।
पानी की बोतल कैसे साफ करें?

पानी की बोतल कैसे साफ करें?

इस बात का जरूर रखें ध्यान

बोतल की साफ-सफाई का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसलिए यह छोटी सी आदत बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। कोशिश करें कि पानी की बोतल स्टील,कांच या सुरक्षित मटेरियल की हो। प्लास्टिक बोतलों का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। साफ और सुरक्षित बोतल का इस्तेमाल करना आपकी हेल्थ को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है ।

नोट - यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article