लाइफस्टाइल

एमपी में हल्दी के रिएक्शन से चली गई दुल्हन की जान, जानें कैसे करें मिलावटी हल्दी की पहचान

how to test adulteration in turmeric powder (नकली हल्दी की पहचान कैसे करें): भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कुछ आसान तरीके बताए हैं जिससे आप आसानी से मिलावटी हल्दी की पहचान कर सकते हैं।

Image

घर पर मिलावटी हल्दी की पहचान कैसे करें (AI Image)

How to check if turmeric is Original (हल्दी पाउडर में मिलावट का पता कैसे लगाएं): मध्य प्रदेश के खरगौन जिले से आई एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक लड़की की शादी हो रही थी। हल्दी की रस्म के दौरान उसे लोगों ने हल्दी लगाई। दुल्हन पर हल्दी ने ऐसे रिएक्ट किया कि उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि हल्दी में मिलावट थी। यह घटना जितनी दर्दनाक है उतनी ही ज्यादा परेशान करने वाली भी है। परेशानी वाली बात ये है कि कहीं आप भी तो बाजार से नकली हल्दी नहीं खरीद रहे।

हल्दी में मिलावट की जांच कैसे करें

मध्य प्रदेश की यह हृदय विदारक घटना हमें यह सिखा गई कि कैसे छोटी सी लापरवाही से इंसान अपनी जान तक गंवा सकता है। हल्दी ऐसी चीज है जो लगभग हर भारतीय रसोई में पाई जाती है। बिना हल्दी के भोजन शायद ही कोई करता हो। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि हम असली और मिलावटी हल्दी की पहचान कैसे करें। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कुछ आसान तरीके बताए हैं जिससे आप आसानी से मिलावटी हल्दी की पहचान कर सकते हैं:

1. दो गिलास पानी लें: दो पारदर्शी गिलासों में साधारण पानी भरें।

2. हल्दी डालें: दोनों गिलासों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हल्दी पाउडर डालें।

3. इंतजार करें: मिश्रण को बिना हिलाए कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें।

हल्दी मिलावटी है तो कैसे पता करें

शुद्ध हल्दी: अगर हल्दी पाउडर धीरे-धीरे गिलास की तली में बैठ जाता है और पानी का रंग हल्का पीला ही रहता है, तो समझ लें कि आपकी हल्दी शुद्ध है।

मिलावटी हल्दी: यदि पानी का रंग तुरंत गहरा और चमकदार पीला हो जाता है, तो यह संकेत है कि हल्दी में कृत्रिम रंगों या अन्य रसायनों की मिलावट की गई है।

हल्दी पाउडर में मिलावट का पता कैसे लगाएं

मिलावटी हल्दी का पता आप सूंघ कर भी लगा सकते हैं। अगर हल्दी असली है तो आपको हल्की झांस और हरियाली की तरह खुशबू मिलेगी, जबकि नकली हल्दी को सूंघने पर आपको अप्राकृतिक महसूस होगी और छूने में भी थोड़ा खुरदुरा सा लगेगा। इसके अलावा आप हल्दी हमेशा विश्वसनीय ब्रांड या प्रमाणित स्थानीय विक्रेताओं से ही खरीदें। अगर हल्दी पाउडर का रंग सामान्य से ज्यादा चमकदार पीला है, तो सावधान हो जाएं। पैकिंग पर हमेशा FSSAI का लोगो और लाइसेंस नंबर चेक करने के बाद ही खरीदें।

FSSAI के बताए इस छोटे से आसान टेस्ट को अपनाकर आप अपने परिवार को मिलावट के खतरे से बचा सकते हैं और हल्दी के असली फायदों का आनंद ले सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article