Homemade Face Mask For Pimples: धूल-मिट्टी, प्रदूषण तो हार्मोनल बदलावों के कारण चेहरे पर कील-मुंहासों की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आपके भी चेहरे पर कई तरह के पिंपल्स हो गए हैं, तो ये वाला देसी फेस मास्क बनाकर यूज करना बेस्ट हो सकता है। तो अगर आप भी पिम्पल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ प्राकृतिक तत्वों से बना फेस मास्क आपकी त्वचा को साफ और मुंहासों से मुक्त करने में मदद कर सकता है। देखें देसी और असरदार फेस मास्क, जो नीम और मुल्तानी मिट्टी से बनाया जाता है।
सामग्री
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच नीम पाउडर (या ताजे नीम के पत्तों का पेस्ट)
- 1 चम्मच गुलाब जल
- आवश्यकतानुसार पानी
फेस मास्क कैसे बनाते हैं
बढ़िया फेस मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और नीम का पाउडर मिलाना है। फिर उसमें आपको गुलाब जल और थोड़ा सा पानी ड़ालकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना है। और इस मिश्रण को आपको चेहरे पर करीब 10-15 मिनट तक लगाकर सूखने देना है। और बस सूखने के बाद उसे पानी से अच्छे से धो लें और मॉइश्चराइज कर लें।
ये वाला फेस मास्क चेहरे के लिए बहुत ही रामबाण साबित हो सकता है। पिंपल्स की दिक्कत में तो नीम और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही बहुत असरदार मानी जाती हैं। इन दिनों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जरूर ही आपको ये वाला फेस मास्क बनाना यूज करना चाहिए। वहीं गुलाब जल भी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इस फेस मास्क को हफ्ते में करीब 2-3 बार लगा सकते हैं।
