लाइफस्टाइल

घर पर ऐसे बनाएं 3 तरह का स्क्रब, चेहरे से लेकर बॉडी तक की गंदगी को कर देगा चकाचक साफ

Homemade Face And Body Scrub: गर्मियों में टैनिंग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में चेहरे और बॉडी पर स्क्रब करना सही रहता है। वैसे तो बाजार में कई सारे स्क्रब मिलते हैं, लेकिन आप इसे सस्ते में घर पर ही बना सकती हैं। हम यहां आपको घर पर ही बॉडी और फेस स्क्रब बनाना सीखा रहे हैं।

Image

diy face and body scrub for glowing skin

Homemade Face And Body Scrub: गर्मियों के मौसम में धूप-धूल और टैनिंग की दिक्कत हर किसी को परेशान कर देती है। इसके लिए खासतौर से महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप पार्लर के चक्कर काटकर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो आपको घर पर ही सस्ता उपाय निकालना चाहिए। बाजार वाला कैमिकल वाला स्क्रब लगाने से अच्छा है कि आप घर पर ही इसे बना लें। घर पर स्क्रब बनाना न जेब के लिए महंगा है और ना ही मुश्किल। यहां से आप इसे बनाना सीखें और एकदम ग्लोइंग स्किन पाएं।

फेस और बॉडी स्क्रब बनाने की सामग्री-

  • बेसन (चने का आटा) – 2 चम्मच
  • दूध या दही – 2 चम्मच
  • हल्दी – 1 चुटकी
  • नींबू का रस – ½ चम्मच (ऑयली स्किन के लिए)
  • (अगर स्किन ड्राई है तो नींबू न डालें)
  • गुलाब जल या शहद – 1 चम्मच
  • चावल का आटा / ओट्स पाउडर – 1 चम्मच (स्क्रबिंग के लिए)

फेस और बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका-

  • सभी सामग्री को एक कटोरी में अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • चेहरे को हल्का गीला करें और यह पेस्ट उंगलियों से धीरे-धीरे गोलाई में रगड़ते हुए लगाएँ।
  • 3–5 मिनट तक स्क्रब करें, फिर 10 मिनट छोड़ दें जैसे फेस पैक।
  • ठंडे पानी से धो लें और हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं।

ध्यान दें-

हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रब न करें और स्क्रब करते समय बहुत ज़ोर से न रगड़ें। जब हम ज्यादा समय तक अपनी त्वचा को गहराई से साफ नहीं करते हैं तो स्किन पोर्स में गंदगी जम जाती है। डर्ट साफ करने और डेड स्किन को साफ करने के लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत है। लेकिन आपको स्क्रब हमेशा ध्यान से ही करना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article