लाइफस्टाइल

चेहरे से मिट जाएगा तिल का नामोनिशान, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 20, 2025, 11:58 AM IST

Home Remedies to remove Mole: चेहरे पर तिल का निकलना एक आम बात है। ये एक तरफ जहां सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे सुंदरता में सेंध मानते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप तिल से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design (1)

Home Remedies to remove Mole: चेहरे पर तिल का होना एक आम बात है। ये कई लोगों की सुंदरता में चार चादं लगाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की खूबसूरती बिगाड़ देता है। जिन लोगों के चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल होते हैं वो इनसे छुटकारा पाने के उपाय अक्सर ढूंढते रहते हैं। कई लोग तिल को हटाने के लिए ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू उपाय के जरिए तिल से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से तिल हटा सकते हैं।

शहद

शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और तिल हटाने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए थोड़ा सा शहद तिल पर लगाएं और कुछ घंटों के लिए या रात भर छोड़ दें। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

लहसुन

लहसुन में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो तिल को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन की एक कली को पीसकर तिल पर लगाएं और पट्टी से ढक दें। इसे लगभग एक घंटे बाद धो लें। ध्यान रखें कि लहसुन त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है, इसलिए इसे सावधानी से इस्तेमाल करें।

प्याज का रस

प्याज के रस में भी कुछ ऐसे गुण होते हैं जो तिल को हल्का करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसके लिए प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और इसे तिल पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों को हल्का किया जा सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर तिल पर लगाएं और सूखने दें। इसे दिन में कई बार दो से तीन बार लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article