लाइफस्टाइल

Multani Mitti Face pack: दाग-धब्बों को करना चाहती हैं दूर, ऐसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, शीशे जैसी चमकेगी त्वचा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 29, 2023, 08:54 AM IST

बेदाग और निखरी त्वचा भला किसे पसंद नहीं। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन शीशे जैसी चमके। हालांकि खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

Image

ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (Source:istock)

Multani Mitti Face pack: बेदाग और निखरी त्वचा भला किसे पसंद नहीं। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन शीशे जैसी चमके। हालांकि खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां, कील-मुंहासे आदि की समस्या होती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कई बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल कर शीशे जैसी चमकदार त्वचा पा सकती हैं।

ऐसे तैयार करें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक

दाग-धब्बों और पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक बहुत कारगर है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 2 चुटकी हल्‍दी मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद इसे धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 2 छोटा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्‍मच गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए फेस पर लगाकर छोड़े। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से जल्द दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी और दूध से बनाएं पैक

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 2 चम्मच दूध को अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर इस फेस पैक को अप्लाई करें। दस मिनट के लिए इस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। 10 मिनट बाद आप अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आप कुछ ही दिनों में शीशे जैसी चमकदार त्वचा पा सकेंगी।

मुल्तानी मिट्टी और एग का फेस पैक

स्किन को टाइट बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और एग का फेस पैक लगा सकती हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच मुल्तानी पाउडर, एक अंडा, 1 चम्मच दूध को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे फेस पर अप्लाई करें। जब सूख जाए, तो पानी से धो लें।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article