लाइफस्टाइल

बाथरूम की गंदी बदबू से हो गए हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे मिनटों में दिलाएंगे छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 16, 2025, 10:57 AM IST

बाथरूम की सही ढंग से रखरखाव न करने से इससे अजीब गंदी सी बदबू आती है। जिनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप बाथरूम की गंदी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

बाथरूम की गंदी बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Image: istock)

बाथरूम किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में इसकी साफ सफाई का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोग इसके रखरखाव में लापरवाही बरतते हैं। जिसकी वजह से ये काफी गंदे हो जाते हैं और इनसे बहुत गंदी बदबू आती है। ये गंदी बदबू लोगों को काफी इरिटेट करती है और साथ ही इंफेक्शन का भी कारण बन जाती है। बाथरूम की गंदी बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इन बदबू से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जान लें किन घरेलू उपाय के जरिए आप बाथरूम की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

बाथरूम की गंदी बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to get rid of Toilet smell

बेकिंग सोडा और सिरका

बेकिंग सोडा और सिरका बाथरूम की बदबू से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए आधा कप बेकिंग सोडा को बदबूदार जगह, जैसे नाली या टॉयलेट में डालें। 30 मिनट बाद, आधा कप सफेद सिरका डालें। झाग बनने पर इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गर्म पानी से धो लें। यह नाली को साफ करता है और बदबू हटाता है।

नींबू का रस

पानी में कुछ नींबू का रस मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस मिश्रण को टॉयलेट, सिंक और टाइल्स पर स्प्रे करें। नींबू की ताज़ी खुशबू से बदबू दूर होगी। आप आधे कटे हुए नींबू को टॉयलेट में भी रख सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल्स

एक छोटी कटोरी में पानी भरें और उसमें लैवेंडर, पुदीना या टी ट्री ऑयल जैसे कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल डालें। इस कटोरी को बाथरूम में रखें। ये तेल हवा को ताज़ा करते हैं और अच्छी खुशबू फैलाते हैं। आप इन तेलों की कुछ बूँदें टॉयलेट पेपर रोल के अंदरूनी हिस्से पर भी डाल सकते हैं।

नमक और गर्म पानी

बाथरूम की नाली में एक मुट्ठी नमक डालें। इसके ऊपर गर्म पानी डालें। यह नाली में जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद करता है, जिससे बदबू कम होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article