लाइफस्टाइल

गर्मियों में ऑयली स्किन ने कर दिया है चेहरा का बुरा हाल, तो ऐसे पाएं निखरी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 8, 2024, 06:34 AM IST

गर्मियों में तेज धूप की वजह से स्किन का बहुत बुरा हाल होता है। स्किन ऑयली हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल और डलनेस जैसी समस्याएं होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Honey facepack for skin care

गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर पिंपल्स, रेडनेस और चिपचिपापन देखने को मिलता है। ऑयली स्किन ना केवल पिंपल का कारण बनती है बल्कि खूबसूरती में सेंध भी लगाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के फेस वॉश और स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ऑयली स्किन से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

स्किन के लिए शहद

शहद स्किन के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है। ये स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है। शहद का इस्तेमाल कर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे तैयार करें शहद का फेस पैक।

कैसे बनाएं फेस पैक?

शहद का फेस पैक तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक एग व्हाइट लें और फिर इन सभी चीजों को मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद चेहरे को फेस वॉश की मदद से अच्छी तरह धो लें और फिर इस पेस्ट को अप्लाई करें। इस फेस पैक को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी या फिर सादे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

शहद में पाए जाने पोषक तत्व

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ साथ कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। नियमित रूप से चेहरे पर शहद लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article