लाइफस्टाइल

Monsoon Itching Remedies: बारिश में भीगने की वजह से हो रही है खुजली, तो इन घरेलू नुस्खे की मदद से पाएं छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 9, 2023, 12:56 PM IST

Monsoon Itching Remedies: मानसून अपने साथ कई बीमारियां भी साथ लाता है। बारिश के मौसम में भीगने की वजह से कई लोगों को एलर्जी हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें खुजली होने लगती है। कई बार तेज खुजली होने की वजह से शरीर पर घाव भी हो जाते हैं।

Image

खुजली से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू उपाय

Monsoon Itching Remedies: मानसून अपने साथ कई बीमारियां भी साथ लाता है। बारिश के मौसम में भीगने की वजह से कई लोगों को एलर्जी हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें खुजली होने लगती है। कई बार तेज खुजली होने की वजह से शरीर पर घाव भी हो जाते हैं। वैसे तो खुजली के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस मौसम में हवा में बढ़ने वाली हयूमिडिटी की वजह से खुजली होती है। इसके अलावा पसीने और कपड़े भी खुजली का कारण बनते हैं। खुजली की समस्या सबसे ज्यादा गर्दन, चेहरे, हाथों, पैरों के तलवों और अंडरआर्म्स पर होती है। इससे कई लोग काफी परेशान रहते हैं। बदलते मौसम के साथ होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये समस्या वैसी ही बनी रहती है। ऐसे में अगर आप खुजली की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन घरेलू नुस्खे को फॉलो कर सकते हैं।

खुजली से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू उपाय - Home Remedies To Get Rid Of Itching

नारियल का तेल

एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल खुजली की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। नारियल का तेल एक नेचुरल माइश्चराइजर की तरह काम करता है। ऐसे में अगर आप खुजली की समस्या से परेशान हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। जल्द आराम मिलेगा।

नीम

खुजली की समस्या को दूर करने में नीम काफी असरदार माना जाता है। खुजली की समस्या होने पर नीम की पत्तियों को पीस कर लगाएं या फिर इसके तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से खुजली की समस्या जल्द दूर होगी।

हल्दी

खुजली से छुटकारा पाने के लिए आप नीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी को नीम के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इसे स्किन पर अप्लाई करें।

एलोवेरा

खुजली होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी राहत पहुंचाता है। एलोवेरा खुजली को फैलने से रोकता है। ऐसे में खुजली होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करें।

लौंग का तेल

एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लौंग का तेल खुजली की समस्यो को दूर करने में सहायक साबित होता है। खुजली होने पर लौंग के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से जल्द आराम मिलता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article