लाइफस्टाइल

फटी एड़ियां बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो इन घरेलू नुस्खे से मिलेगा छुटकारा, हफ्ते भर में ठीक हो जाएंगे क्रैक्ड हील्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 5, 2023, 09:20 PM IST

सर्दियां आते ही एड़ियां फटने लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण है बॉडी का डिहाइड्रेट होना। डिहाइड्रेशन की वजह से स्किन की नमी चली जाती है जिससे स्किन फटने लगती है। वहीं एड़ियों के फटने के कई कारण हैं। गंदगी और नमी की कमी की वजह से भी एड़ियां तेजी से फटने लगती है। ऐसे में समय रहते इन्हें ठीक करना बेहद जरूरी है।

Image

Home remedies for Cracked Heels

Home remedies for Cracked Heels: सर्दियां आते ही एड़ियां फटने लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण है बॉडी का डिहाइड्रेट होना। डिहाइड्रेशन की वजह से स्किन की नमी चली जाती है जिससे स्किन फटने लगती है। वहीं एड़ियों के फटने के कई कारण हैं। गंदगी और नमी की कमी की वजह से भी एड़ियां तेजी से फटने लगती है। ऐसे में समय रहते इन्हें ठीक करना बेहद जरूरी है। फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए लोग कई तरह के क्रैक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

चावल का आटा और सिरका

चावल का आटा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार साबित होता है। सिरके में हल्का एसिड होता है जो सूखी और मृत त्वचा को नम करता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच चावल का आटा और इसमें सिरके की 5-6 बूंदें मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे पैरों पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे डेड स्किन साफ हो जाएगी। इसके नियमित इस्तेमाल से फटी एड़ियां आसानी से साफ हो जाएंगी।

शहद

शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। यह त्वचा को नमी देता है और इसे सूखने से बचाता है। शहद हीलिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए एक टब में गर्म पानी कर लें और फिर इसमें शहद मिलाएं। पैरों को साफ करें और पैरों को डुबोकर मालिश करें। इससे पैर साफ हो जाएंगे। इसके बाद पैरों पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article