दो मुंहे बालों की समस्या से ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं। धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। इसके अलावा सही से तेल ना लगाने, गर्म पानी से सिर धोने, बहुत दिनों तक बाल ना कटाने, जरूरत से ज्यादा बालों को रगड़-रगड़ कर धोने और बालों को कलर कराने की वजह से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लड़कियों को अपने बाल ट्रिम करवाने पड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दो मुंहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।
Home Remedies for Split Ends - दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
दही हेयर मास्क
इसके लिए एक कटोरी में दही लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद, ऑलिव ऑयल और अंडे की पीला भाग मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को बालों पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद इसे धो लें।
पपाया हेयर मास्क
इसके लिए पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इसमें दही मिलाएं और बालों पर अप्लाई करें। इसे सिर पर 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। फिर बालों को धो लें। ऐसा करने से भी दो मुंहे बालों से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।
नारियल तेल
बालों में नारियल तेल से मालिश करने से दो मुंहे बालों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए बाल धोने से 2 घंटे पहले नारियल तेल सिर पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सिर पर 30-40 मिनट के लिए लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
