Split Ends Home Remedies: धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से दोमुंहे बालों की समस्या होती है। दो मुंहे बाल देखने में खराब लगते हैं और आपकी सुंदरता में सेंध लगाते हैं। इस समस्या से हर उम्र की लड़कियां परेशान रहती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह केहेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में कौन सा नुस्खा कारगर है।
Home Remedies for Split Ends - दो मुंहे बालों के घरेलू उपाय
दही मास्क
दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में दही बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में दही लेकर उसमें एक चम्मच शहद, ऑलिव ऑयल और एक अंडे का पीला भाग मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 20-30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर धो लें। कुछ ही दिनों में दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलेगा।
नारियल तेल
दो मुंहे बालों को ठीक करने में नारियल का तेल भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए नहाने से दो घंटे पहले सिर पर नारियल तेल से मालिश करें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल न केवल स्किन बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों पर लगाएं और 30-45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
बालों को ट्रिम करें
बालों को नियमित रूप से ट्रिम करते रहें। बालों को 3 महीने से ज्यादा वक्त तक नहीं छटवाने से दो मुंहे बालों की समस्या होती है।
