Home Remedies For Scars: बेदाग और निखरी त्वचा की ख्वाहिश हर किसी की होती है। लेकिन चेहरे के मुंहासे और फुंसी से होने वाले दाग-धब्बे सुंदरता को फीका कर देते हैं। सुंदरता को कम करने के साथ साथ ये दाग-धब्बे आपके आत्मविश्वास को भी कम करते हैं। इन दाग धब्बों को दूर करने के लिए लोग महंगे क्रीम्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनका असर बहुत लंबे समय तक नहीं रह पाता। ऐसे में इन जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जो मुंहासों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
Home Remedies for Pimples and Acne Scars in Hindi
नीम और हल्दी का पेस्ट
नीम और हल्दी का पेस्ट चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक है। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें और उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर मिक्स करें। अब इसे चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां दाग हों। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल चेहरे को फ्रेश रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को दिन में दो बार चेहरे पर इस्तेमाल करें। जल्द फर्क दिखेगा।
शहद और दालचीनी
शहद और दालचीनी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से भी मुंहासे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर इ15-20 मिनट बाद इसे धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
