लाइफस्टाइल

ब्लैक अंडरआर्म्स की वजह से होना पड़ रहा शर्मिंदा, तो आज ही अपना लें ये घरेलू उपाय, दो दिन में मिलेगा Dark Underarms से छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 21, 2024, 04:11 PM IST

Home Remedy for Dark Underarms: डार्क अंडरआर्म्स की वजह से आपकी पर्सनालिटी के साथ-साथ आपके कॉन्फिडेंस में भी फर्क आता है। न ही आप अपनी मनचाही स्लीवलेस ड्रेस पहन सकती और न ही खुलके अपनी बाहें फैला सकती हैं। लेकिन ऐसे में ऐसा क्या करें कि जिससे आप डार्क अंडरआर्म्स की दिक्कत से छुटकारा पायें ? इसके लिए आप घर बैठे ही कुछ सरल-सटीक उपाय कर सकते हैं जो की नेचुरल हैं।

Image

Homemade Remedy For Dark Underarms

Home Remedy for Dark Underarms: आजकल पिगमेंटेशन की समस्या के कारण महिलाओं समेत पुरुषों को भी डार्क अंडरआर्म्स की दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। इसके नाते सबसे अधिक परेशान महिलाएं हैं जो पार्टी या फंक्शन में अपनी पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाती हैं। इसकी वजह से सबसे अधिक महिलाएं परेशान हैं जो पार्टी या फंक्शन में अपनी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से हर उम्र की महिलाएं और लड़कियां परेशान रहती हैं। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का मुख्य कारण अंडरआर्म्स में डेड सेल्स का जमना होता है। जिसे हटाना काफी मुश्किल होता। ये साबुन या तेल के इस्तेमाल से भी नहीं हटते। डार्क अंडरआर्म्स से छुटाकारा पाने के लिए लोग लेजर ट्रीटमेंट तक करवाते है जो की महंगे और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे को फॉलो कर आप डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ब्लैक अंडरआर्म्स को दूर सकते हैं।

डार्क अंडरआर्म्स के लिय होम रेमेडी – Home Remedy for Dark Underarms

1.नींबू

नींबू डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होता है। नींबू में मौजूद एसिड डेड सेल्स को हटा कर त्वचा को गहराई तक साफ करता हैं जिससे आपके अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन ठीक होती है।

2.आलू

इसके लिए आलू को काटकर या उसके रस को कॉटन बड्स में डूबाकर प्रभावित जगह पर लगाने से डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आलू में पाए जाने वाला स्टार्च त्वचा को मुलायम बनाते हैं।

3.बेकिंग सोडा

इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने दोनों अंडरआर्म्स पर लगाये। 15 मिनट बाद इसे धो लें। इससे ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

4.बेसन और दही

बेसन और दही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर लगाये और कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और बेसन के एंटीबैक्टीरियल गुण अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन को ठीक करने में सहायक साबित होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article