लाइफस्टाइल

Holi Home Decoration: होली पर घर की सजावट के आसान टिप्स, घर आने वाले गेस्ट कहेंगे बहुत खूब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2023, 05:15 AM IST

Holi Decoration Ideas : होली में अगर आप घर को सजाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि इस मौके पर घर को किस तरह से सजाएं तो परेशान न हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आइडियाज लेकर आएं हैं, जो आपके घर डकी खूबसूरती को रंगों से भर देगा। आइए जानते हैं होली पर कैसे सजाएं अपना घर?

Image

होली के मौके पर घर को सजाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर घर में लगाएं रंगीन पर्दे और कुशनकवर
  • घर को फूलों से सजाना रहेगा खास
  • होली पर घर की दीवारों को रंगों से भरें


Holi Decoration Ideas : होली खुशियों से भरा त्यौहार होता है। इस मौके पर कई लोग काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। कई लोग दिवाली की तरह होली के मौके पर भी अपने घरों को सजाने का सोचते हैं। लेकिन कई बार होली के लिए कैसी सजावट होनी चाहिए, इसे लेकर कंफ्यूज होते हैं। अगर आप भी होली के इस खुशनुमा महौल में घर की सजावट को लेकर परेशान हैं, तो आपकी इस परेशानी का हल हम चुटकियों में सॉल्व कर देंगे। आइए जानते हैं होली में घर की कैसी करें बेहतरीन सजावट?

फूलों से घर की करें सजावट

होली पर अगर आप अपने घर को रंगों की तरह खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो अपने घर की सजावट फूलों से करें। रंग-बिरंगे फूलों से सजा आपका घर काफी बेहतरीन दिखेगा। साथ ही फूलों की सजावट काफी पॉजिटिव एनर्जी देती है। कई लोग आपकी इस तरह की खास सजावट को देखते ही रह जाएंगे। अगर आपको होली पर घर को सजाने के लिए फ्रेश फूल नहीं मिल रहे हैं, तो आप आर्टिफिशियल फूलों का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे भी आपके घर की खूबसूरती बढ़ेगी।

कुशनकवर और पर्दों पर दें ध्यान

होली पर अगर आप अपने घर को थोड़ा सा डिफरेंट लुक देना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले अपने घर के पर्दे और कुशनकवर पर ध्यान दें। अगर आपके घर के पर्दे काफी ज्यादा लाइट रंग के हैं, तो इसे तुरंत बदल लें और थोड़ा कलरफुल पर्दा लगाएं। होली रंगों का त्यौहार होता है। ऐसे में कलरफुल पर्दे और कुशन कवर से आपके घर की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आपका घर इन कलरफुल पर्दों की वजह से पॉजिटिव एनर्जी देगा, जिससे होली के मौके पर आप और अधिक एनर्जेटिक फील करेंगे।

दीवारों को सजाना है बेस्ट

होली पर अगर घर को सजाने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने खाली पड़े दीवारों पर ध्यान दें। खासतौर पर अगर आपके घर की दीवारें काफी ज्यादा सिंपल है, तो आप इन दीवारों पर कलरफुल वॉल पेपर से रंग भर सकते हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगेगा। कलरफुल वॉलपेपर आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इन वॉल पेपर के आसपास अगर आप लाइट लगाते हैं, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article