लाइफस्टाइल

Golgappe Ki Recipe: गोलगप्पे कैसे बनाते हैं - होली पर बनाएं तीखे, खट्टे और मीठे पानी वाले दिल्ली स्टाइल गोलगप्पे, कम टाइम में होंगे तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 09:01 PM IST

Golgappe Recipe in Hindi (गोलगप्पे कैसे बनते हैं) : अगर आप चटपटे खाने के शौकीन हैं तो इस होली जरूर ट्राई करें गोलगप्पे की ये रेसिपी। खट्टा-मीठा होने के साथ तीखेपन का गजब का स्वाद मिलेगा। यहां जानें गोलगप्पे कैसे बनाते हैं, गोलगप्पे का पानी कैसे बनता है और दिल्ली स्टाइल गोलगप्पे बनाने की रेसिपी और तरीका।

Image

Golgappe Recipe in Hindi (गोलगप्पे कैसे बनते हैं)

Golgappe Recipe in Hindi (गोलगप्पे कैसे बनते हैं) : होली वाले दिन घर पर कई तरह की डिशेज बनाते हैं। लेकिन अगर इस बार आपका मन कुछ चटपटा और मजेदार खाने को हो रहा है तो आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है- स्ट्रीट स्टाइल गोलगप्पे। गोलगप्पे की तो नाम से ही मुंह में पानी आ जाती है। ये आपकी होली को और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग बना देंगे। चलिए जानते हैं इस सुपरटेस्टी स्ट्रीट स्टाइल गोलगप्पे की रेसिपी।

गोलगप्पे बनाने की सामग्री

  • बारीक सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेकिंग पाउडर- 1 चुटकी
  • पानी- आटा गूंथने के लिए
  • तेल-तलने के लिए

गोलगप्पे बनाने की रेसिपी

गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, नमक, आटा और बेकिंग पाउडर लेकर अच्छे से मिक्स लें। इसके बाद इसमें पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें। अब गूंथे हुए आटे के ऊपर मलमल के गीले कपड़े रख कर इसके करीब आधे घंटे तक फूलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसकी पूरियां बेल लें। अब कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ाएं। अब गर्म तेल में एक साथ 3-4 पूरियां तलें। इसे दोनों तरफ अच्छे से तल लें। पूरियों को निकालकर एक सूखी प्लेट में रखती जाएं। इस तरह आपकी पूरियां तैयार हैं। अब पानी की बारी।

गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए सामग्री

  • धनिया - 1 कप
  • पुदीना - 1 कप
  • हरी मिर्च- 5 से 6
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • इमली का पानी- 1 कप
  • नींबू - 3
  • काला नमक- 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- डेढ़ बड़ी चम्मच
  • धनिया पाउडर-1 बड़ा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- डेढ़ बड़ा चम्मच

गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि

गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए धनिया, हरी मिर्च, अदरक, पुदीना, नींबू का रस और इमली के पानी को एक साथ ग्राइंड कर लें। अब इसमें जीरा पाउडर, नमक,अमचूर पाउडर, काला नमक, डालकर मिलाएं। इसमें एक लीटर ठंडा पानी डालें। अगर आपको खट्टा ज्यादा पसंद है तो इसमें इमली थोड़ा ज्यादा डाल सकते हैं। गोलगप्पे का पानी तैयार है। अब गोलगप्पे के भरावन के बारे में जान लीजिए।

गोलगप्पे के भरावन की सामग्री

  • आलू- 2 ( उबले हुई)
  • धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच (कुटी हुई)
  • काला नमक- 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज-1 कप (बारीक कटी हुई)

गोलगप्पे के भरावन के साथ लें गोलगप्पे का मजा

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबले आलू मैशर करके और प्याज लें। इसमें धनिया, जीरा, नमक, लाल मिर्च सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। अब पूरी तरह से आपके लजीज गोलगप्पे की तैयारी हो गई है। अब सूजी के गोलगप्पे लेकर इसके बीच में हल्का सा छेद कर इसमें भरावन भरें और पानी डालकर सर्व कर दें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article