लाइफस्टाइल

Hindu Nav Varsh 2024 Wishes: आज से शुरू है हिंदू नववर्ष, अपने करीबियों को बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2024, 06:05 AM IST

Hindu Nav Varsh 2024 Wishes: इस साल हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है। ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। ऐसे में हिंदू नववर्ष की बधाई देने के लिए अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश।

Image

Hindu Nav Varsh 2024 Wishes

Hindu Nav Varsh 2024 Wishes: हर साल की तरह इस साल भी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। इस साल हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है। ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। हिंदू नव वर्ष को अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में नव वर्ष को पोइला बोइशाक के रूप में मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में दौरान उगादी और महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। हिंदू नववर्ष के आगमन पर लोग अपने करीबियों को नववर्ष की बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी हिंदू नव वर्ष की अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें नव वर्ष बधाई संदेश, कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज।

Hindu Nav Varsh 2024 Wishes, Messages, Quotes, Shayari

नए वर्ष का नया प्रभात

बस खुशियां ही खुशियां लाए

मिट जाए सब मन का अंधेरा

हर पल बस रोशन हो जाए

नव सवंत्सर 2081 की बधाई

Happy Ugadi

Happy Ugadi

ऋतु से बदलता हिन्दू साल

नए वर्ष में आती मौसम में बहार,

बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ

ऐसे आता है हिन्दू नववर्ष का त्योहार

हिन्दू नव वर्ष की बधाईयां

Happy Gudi Padwa

Happy Gudi Padwa

नए साल की सुबह के साथ,

आपकी जिंदगी भी उजाले से भर जाए,

हम यही दुआ करेंगे,

नया वर्ष आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाए

नव सवंत्सर 2081 की शुभकामनाएं

दुख-तकलीफें लेकर जाए पुराना साल,

नई उमंगे, नई ऊर्जा लेकर आए नया साल

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुभकामनाएं

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081

हर सुबह आपकी समृद्धि लाए

हर दोपहर विश्वास दिलाए

हर शाम उम्मीदें लाए

और हर रात सुकून से भरी हो

नव सवंत्सर 2081 की शुभकामनाएं

Gudi Padwa 2024

Gudi Padwa 2024

दिल में हों नई उमंगें, आंखों में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया,

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

नयी बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया

हिन्दू नववर्ष 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article