लाइफस्टाइल

Hindi Diwas 2025: फैशन की दुनिया में हिंदी का जादू: शर्ट-दुपट्टे से लेकर ईयररिंग्स-कलीरों तक, हिंदी कैसे बना रही है स्टाइल स्टेटमेंट

Hindi Diwas 2025 (हिंदी दिवस 2025): हिंदी दिवस के इस खास दिन पर देखें कि कैसे हिंदी भाषा ने आज के दौर की फैशन में कैसे अपनी एक अहम जगह बना ली है। हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि एहसास है, जो फैशन के माध्यम से अब दुनिया के दिलों में बस गई है। देखें फैशन वर्ल्ड में हिंदी का जादू।

Image

फैशन की दुनिया में हिंदी

Hindi Diwas 2025 (हिंदी दिवस 2025): हिंदी भाषा ने पूरे विश्व भर में अपनी पहचान बनाई है। बेशक ही हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि एक एहसास है, जिसमें बिना कहे भी बहुत कुछ कह जाने की और दिलों को जोड़ देने की शक्ति है। ऐसे ही हिंदी भाषा ने फैशन की दुनिया में भी अपनी खूब जगह बनाई है। फैशन अब सिर्फ कपड़े पहनने की कला नहीं, बल्कि अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपनी पहचान पहनने का तरीका बन गया है। हिंदी दिवस के इस खास मौके पर देखें कि कैसे फैशन वर्ल्ड में हिंदी को एक 'स्टेटमेंट पीस' के तौर पर शामिल किया है, जो न सिर्फ आंखों को भा रहा है, बल्कि दिलों को भी छू रहा है।

अपनी जुबान को शान से पहना..

अब तक फैशन में वर्ड-प्ले के नाम पर अंग्रेजी के शब्दों का ही बोलबाला था। लेकिन अब डिजाइनर्स ने हिंदी की सरलता, गहराई और लोगों से जुड़े होने की ताकत को पहचाना है। साड़ियों के पल्लू, कुर्ती, टी शर्ट, दुपट्टों से लेकर जैकेट्स-पैंट्स और यहां तक कि ज्वेलरी पर भी हिंदी के शब्द, वाक्य और कविताओं की पंक्तियां उकेरी जा रही हैं।

सिर्फ कपड़ा नहीं एक सोच

कई मशहूर डिजाइनर्स ने कहा है कि, हिंदी हमारी सांस्कृतिक जड़ों को लोगों से जोड़े रखने का खूबसूरत रास्ता है। इसे डिजाइन में शामिल करना एक तरह से मॉर्डन और ट्रेडिशन के बीच एक सुंदर पुल बनाने जैसा है। जब भी कोई महिला साड़ी पहनती है और उस पर कोई वाक्य या हिंदी शब्द लिखा होता है, तो वह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि एक सोच और संस्कृति को पहनती है। जो आज के दौर के वियरबल आर्ट का प्रतीक है।

कैसे भाषा का हो रहा इस्तेमाल

भारतीय फैशन जगत में हिंदी भाषा का इस्तेमाल कई खूबसूरत तरीकों से किया जा रहा है। जिनमें ये निम्न शामिल हैं -

कैलीग्राफिक प्रिंट्स

देवनागरी लिपि की सुंदरता को कैलीग्राफी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। 'प्रेम', 'जिंदगी', 'आवारा' जैसे शब्द बोल्ड फॉन्ट में प्रिंट होकर एक अलग ही अंदाज पैदा कर रहे हैं।

लिरिकल प्रिंट्स

गीत और कविताओं की पंक्तियां भी कपड़ों पर प्रिंट हो रही हैं। जो कपड़े को दौर या कहानी से जोड़ देती है।

एम्ब्रॉयडरी का जादू

थ्रेड एम्ब्रॉयडरी के जरिए हिंदी के शब्दों को किसी कपड़े पर उकेरना भी बहुत ही सुंदर और लग्जरी इफेक्ट देता है। कई सेलेब्स ने अपनी शादी के दुपट्टों पर हिंदी में सदा सौभाग्यवती भव: तो पतियों का नाम लिखवाया है।

स्टाइल स्टेटमेंट बनीं हिंदी

न केवल कपड़ों में बल्कि आज के दौर में कई एक्सेसरीज पर भी हिंदी में लिखा होता है। ईयररिंग्स से लेकर चूड़ी, कलीरे, नेकलेस तो हेयर एक्सेसरीज तक में हिंदी के शब्दों का वाक्यों का उपयोग होता है। जो इन चीजों को स्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं और लोगों के दिलों से भी जोड़ते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article