लाइफस्टाइल

मेहंदी में बस 1 चम्मच मिलाएं ये चमत्कारी पाउडर,तेजी से बढ़ेंगे बाल तो सफेद बालों का भी होगा पूरा इलाज

How To Apply Henna On Grey Hair: आजकल तो कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। इन सफेद बालों को काला करने के लिए लोग पार्लर और न जाने क्या-क्या ट्राई करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिससे आपके बाल एकदम काले और खूबसूरत हो जाएंगे।

Image

how to get rid of grey hair at home

How To Apply Henna On Grey Hair: काले घने बाल भला किसे पसंद नहीं आते हैं। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल ही ऐसी है कि कम उम्र में भी ग्रे हेयर यानी सफेद बाल आ जाते हैं। ऐसे में लोग अपना आत्मविश्वास खोने लगते हैं। लेकिन आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस हिना के साथ एक चमत्कारी पाउडर मिलाना है। इसके बारे में हम आगे बताएंगे। ये पाउडर आपके बालों को चटक काला कर देगा और बाल बड़े सुंदर लगेंगे।

सामग्री-

  • हिना मेहंदी- 4 बड़े चम्मच
  • चमत्कारी पाउडर- प्याज के छिलके- 1 कप
  • एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
  • चाय पत्ती का पानी

बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक कढ़ाही को मीडियम आंच पर रखकर गर्म करें। इसमें प्याज के छिलके डालकर आंच धीमी कर लें। प्याज के छिलकों को काला होने तक ड्राई रोस्ट करें। इसके बीच में चलाते हुए सारे छिलकों को एक समान कर लें। अब इन छिलकों को मिक्सी में जालकर एक महीन काला पाउडर बना लें। इसे एक कटोरी में ट्रांसफर कर लें। अब एक कटोरे में हिना मेहंदी छानकर डालें और उसमें बारी-बारी सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे ढककर रातभर या फिर 4-5 घंटे के लिए रख दें। आपका मेहंदी और चमत्कारी पाउडर का मिश्रण तैयार है।

इस्तेमाल करने का तरीका-

इसे बाल में लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को कंघी की मदद से सुलझा लें और अपने हिसाब से पार्टीशन कर लें। इसके बाद, मेहंदी वाले मिश्रण को एक बार और मिलाएं और अपने बालों में रूट्स से लेकर एंड तक अच्छी तरह लगाएं। इस मिश्रण को लगाने के बाद शावर कैप लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू और नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article