Happy New Year 2026 wishes to your ex: जीवन में नई उम्मीद, नई रोशनी और नई सुबह के साथ नए साल का आगाज हो चुका है। नया साल हमारे लिए ढेर सारी संभावनाएं लेकर आता है। नया साल हमें बीते साल में की गई गलतियों को सुधारना का मौका भी देता है। इसके साथ ही नया साल पुराने रिश्तों को भी नई शुरुआत का मौका देता है। तो अगर आप अपने एक्स को नए साल की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक और पॉजिटिव मैसेजेस से उन्हें विश कर सकते हैं:
Heart Touching New Year Wishes for ex girlfriend
1. नया साल तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां और सफलता लाए। हैप्पी न्यू ईयर 2026!
2. पुराना साल जा रहा है, नया साल नई उम्मीदें ला रहा है। तुम्हें बहुत सारा प्यार और खुशी मिले। Happy New Year Dear.
3. नए साल में तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। हैप्पी न्यू ईयर!
4. भले ही हम अलग हैं, लेकिन तुम्हारी खुशी की दुआ हमेशा करता/करती हूं। तुम्हें नया साल बहुत मुबारक!
5. नया साल तुम्हारे जीवन में नई रोशनी और नई शुरुआत लाए। शुभकामनाएं!
Short New Year Wishes for ex boyfriend
6. उम्मीद है यह साल तुम्हारे लिए सबसे बेहतरीन साबित हो। हैप्पी न्यू ईयर!
7. तुम्हें और तुम्हारे परिवार को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं।
8. नए साल में तुम्हें वो सारी खुशियां मिलें जो तुम डिजर्व करते हो। Happy new Year 2026
9. पुरानी यादें अच्छी रहें और नई यादें और भी खूबसूरत बनें। न्यू ईयर मुबारक!
10. जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहो, यही दुआ है। हैप्पी न्यू ईयर!
how to wish my ex a happy new year
11. नया साल तुम्हारे लिए स्वास्थ्य, सफलता और सुख लेकर आए। शुभकामनाएं!
12. तुम्हारी मुस्कान हमेशा बनी रहे, यही कामना है। हैप्पी न्यू ईयर!
13. नए साल में तुम्हें वो सारी चीजें मिलें जो तुम्हारे दिल में हैं।
14. भले ही रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन अच्छी भावनाएं हमेशा साथ रहें। न्यू ईयर मुबारक!
15. नया साल तुम्हारे लिए नई खुशियां और नई उपलब्धियां लाए। ढेर सारी शुभकामनाएं!
Read Also: Happy New Year 2026 Shayari in Hindi
नए साल के इन शुभकामना संदेशों में कोई पुराना दर्द नहीं है। सिर्फ अच्छी भावनाएं हैं। ये संदेश भेजकर आप सौहार्द और परिपक्वता दिखा सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि नया साल सबके लिए नई शुरुआत का मौका है, तो ऐसे में पुराने रिश्तों को भी सम्मान दें। हैप्पी न्यू ईयर 2026.
