लाइफस्टाइल

Happy New Shayari 2026: नए साल की शायरी से जीतें अपनों का दिल, यहां देखें नए साल पर शायरी

Happy New Year 2026 Shayari (हैप्पी न्यू ईयर शायरी): नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें, चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें- किसी ना क्या खूब ये शेर लिखा है। ऐसे ही तमाम शेर हैं जिनसे आप अपने नए साल का स्वागत कर सकते हैं। यहां देखिए नए साल की शायरी, न्यू ईयर 2026 शायरी (New Year 2026 Shayari in Hindi):

happy New Year Shayari

हैप्पी न्यू ईयर शायरी (Photo: iStock)

Happy New Year 2026 Shayari in Hindi (नए साल पर शायरी): नया साल लगभग आ गया है। कुछ घंटों बाद साल 2026 का सूर्य अपने साथ नई शुरुआत का संदेश लेकर हमारे जीवन में उतर जाएगा। नया साल पुरानी गलतियों को अलविदा कहकर सपनों के पीछे दौड़ने का मौका लेकर आता है। इस नए साल में जीवन में चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन उन्हें हिम्मत से पार करना होगा। इस नए साल का स्वागत भी खास अंदाज में होना चाहिए। जब भी अंदाज-ए-बयां को खास बनाना हो तो शायरी सबसे अच्छा जरिया बनती है। आइए पढ़ें नए साल पर लिखे कुछ बेहतरीन शेर:

Happy New year 2026 ki Shayari

1. नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें

चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें

- अज्ञात

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

2. चेहरे से झाड़ पिछले बरस की कुदूरतें

दीवार से पुराना कैलन्डर उतार दे

- ज़फ़र इक़बाल

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

3. ख़ुदा करे कि ये दिन बार बार आता रहे

और अपने साथ ख़ुशी का ख़ज़ाना लाता रहे

- अज्ञात

Happy New Year Shayari 2 line

4. ये किस ने फ़ोन पे दी साल-ए-नौ की तहनियत मुझ को

तमन्ना रक़्स करती है तख़य्युल गुनगुनाता है

- अली सरदार जाफ़री

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

5. आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर

जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे

- अहमद फ़राज़

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

6. देखिए पाते हैं उश्शाक़ बुतों से क्या फ़ैज़

इक बरहमन ने कहा है कि ये साल अच्छा है

- मिर्ज़ा ग़ालिब

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

7. तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई

वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई

- फ़ैज़ लुधियानवी

Happy New Year 2026 Shayari 2 line

8. न शब ओ रोज़ ही बदले हैं न हाल अच्छा है

किस बरहमन ने कहा था कि ये साल अच्छा है

- अहमद फ़राज़

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

9. यकुम जनवरी है नया साल है

दिसम्बर में पूछूँगा क्या हाल है

- अमीर क़ज़लबाश

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

10. न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए

ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए

- फ़रियाद आज़र

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

11. किसी को साल-ए-नौ की क्या मुबारकबाद दी जाए

कैलन्डर के बदलने से मुक़द्दर कब बदलता है

- ऐतबार साजिद

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

12. एक पत्ता शजर-ए-उम्र से लो और गिरा

लोग कहते हैं मुबारक हो नया साल तुम्हें

- अज्ञात

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

इन शायरी को आप अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर नए साल का स्वागत कर सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने करीबियों को भी भेज सकते हैं।

Happy New year 2026 Shayari in Hindi

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article